03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने डाला वोट, मुख्‍यमंत्री ने की “पहले मतदान, फिर जलपान ” की अपील

एफएनएन, देहरादून : शुक्रवार को राज्य की पांचों सीटों पर 83.37 लाख मतदाता द्वारा 55 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में बंद हो जाएगा। शुक्रवार को सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया था। शाम पांच बजे तक मतदान केंद्र में पहुंचने वालों को मतदान का मौका दिया जाएगा। मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी पत्‍नी व अपनी मां के साथ खटीमा स्थित अपने बूथ पर पहुंचे और मतदान किया।

मुख्‍यमंत्री ने की “पहले मतदान, फिर जलपान ” की अपील

शुक्रवार को मतदान के दौरान वह बूथ के बाहर बनी लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करने लगे। उन्‍हें ऐसा करते देख लोगों में चर्चा होने लगी।

मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने उत्‍तराखंड की जनता से पहले मतदान फ‍िर जलपान की अपील की। उन्‍होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड के सभी सम्मानित मतदाताओं से विनम्र निवेदन करता हूं कि आज लोकतंत्र के इस महापर्व में अपने मताधिकार का सदुपयोग कर देश की विकास यात्रा को जारी रखने हेतु सक्षम सरकार चुनने में अपना योगदान दें।आपका एक वोट बहुमूल्य है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

लोकसभा चुनाव के पहले चरण में उत्तराखंड की पांचों सीटों के लिए 19 अप्रैल को मतदान होना है। मेरा उत्तराखंड की देवतुल्य जनता और मतदाताओं, बड़े-बुजुर्ग, माताओं, बहनों, नौजवानों से निवेदन है कि वे अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें। विशेषकर नवमतदाता, जो पहली बार मताधिकार का प्रयोग करने वाले हैं, उनसे भी आग्रह है कि वे लोकतंत्र के इस महायज्ञ में अपनी भूमिका निभाएं।

सभी से अनुरोध है कि राज्य में मतदान शत-प्रतिशत करने में सहयोग प्रदान करें। इसलिए पहले मतदान करें और फिर जलपान। लोकतंत्र के इस महायज्ञ में सभी अपनी भागीदारी करें। कोई मताधिकार का प्रयोग करने से छूटने न पाए, यह सुनिश्चित करें।

मतदान से पहले मुख्‍यमंत्री खटीमा में मां भगवती आदिशक्ति की पूजा-अर्चना कर समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और ख़ुशहाली की प्रार्थना की। इसके बाद खटीमा स्थित नगरा तराई मतदान केंद्र पर वोट डाल कर लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।

इस दौरान उन्‍होंने कहा कि आप भी सुदृढ़ और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए बड़ी संख्या में मतदान करें।

विशेषकर पहली बार वोट डाल रहे युवा साथियों से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर देश के उज्ज्वल भविष्य निर्माण में अपना योगदान दें।

Hot this week

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Tehri में 1.22 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, एक्टिवा स्कूटर जब्त

एफएनएन, टिहरी : Tehri उत्तराखंड में नशे की तस्करी...

Haridwar : पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख पति ने किया हमला, ससुर के खिलाफ भी FIR दर्ज

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर...

Piran Kaliyar के गेस्ट हाउस में यूट्यूबर आतिफ का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी

एफएनएन, हरिद्वार : Piran Kaliyar उत्तराखंड के पिरान कलियर...

Rishikesh Badrinath हाईवे पर दर्दनाक हादसा, टैक्सी खाई में गिरी; दो की मौत, तीन घायल

एफएनएन, टिहरी : Rishikesh Badrinath उत्तराखंड में सड़क हादसों...

Topics

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Haridwar : पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख पति ने किया हमला, ससुर के खिलाफ भी FIR दर्ज

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर...

अंकिता भंडारी के माता-पिता को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया

एफएनएन, देहरादून : Ankita Bhandari उत्तराखंड के चर्चित अंकिता...

Imran Khan को मुंबई पुलिस का नोटिस, 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का आदेश

एफएनएन, मुंबई : Imran Khan बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img