03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

दिल्ली:15 अप्रैल तक CBI रिमांड पर रहेंगी के. कविता, जांच एजेंसी ने बताया क्या है घोटाले में भूमिका

एफएनएन, नई दिल्ली: केस में सीबीआई द्वारा के. कविता की गिरफ्तारी के बाद आज उन्हें राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया। बीआरएस नेता को कोर्ट ने 15 अप्रैल सीबीआई रिमांड पर भेज दिया। बता दें कि जांच एजेंसी ने कविता की पांच दिन की रिमांड मांगी थी।

रिमांड मांगते हुए सीबीआई ने कहा, के. कविता जांच और पूछताछ में सहयोग नहीं कर रही। कविता की भूमिका यह है कि वह आबकारी नीति मामले में प्रमुख साजिशकर्ताओं में से एक है।
WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
‘थोक लाइसेंस में साझेदार हैं कविता’

सीबीआई ने दावा किया कि साउथ ग्रुप के एक शराब कारोबारी ने केजरीवाल से मुलाकात कर दिल्ली में कारोबार करने के लिए समर्थन मांगा था। केजरीवाल ने उन्हें सहयोग का आश्वासन दिया था।

सीबीआई ने कहा, सरकारी गवाह दिनेश अरोड़ा ने भी अपने बयान में पुष्टि की है कि आरोपी अभिषेक बोइनपल्ली ने उन्हें बताया कि विजय नायर को करोड़ों रुपये का भुगतान किया गया था।

सीबीआई ने कोर्ट में ये भी कहा कि कविता के सीए और बुच्ची बाबू की चैट से पता चलता है कि वह अपने प्रॉक्सी के जरिए इंडो स्पिरिट्स में थोक लाइसेंस में साझेदारी कर रही थीं।

मगुंटा की सहायता करने की कोशिश की थी

चैट से यह भी पता चला कि कविता ने कंपनी की एनओसी प्राप्त करने में राघव मगुंटा की सहायता करने की कोशिश की थी। होटल ताज दिल्ली में आयोजित बैठक में सरथ रेड्डी, बुच्ची बाबू, बोइनपल्ली उपस्थित थे और यह निर्णय लिया गया कि इंडो स्पिरिट्स को परनोड रिचर्ड के थोक विक्रेता के रूप में नियुक्त किया जाएगा।

सीबीआई ने आगे अपना पक्ष रखा, मार्च और मई 2021 में जब आबकारी नीति तैयार की जा रही थी तब अरुण पिल्लई, बुच्ची बाबू और बोइनपल्ली दिल्ली में रह रहे थे और विजय नायर के माध्यम से लाभ प्राप्त कर रहे थे।

कविता ने रेड्डी को दिल्ली में शराब का कारोबार करने का आश्वासन दिया था। नवंबर-दिसंबर 2021 में कविता ने रेड्डी को पहले तय किए गए प्रति जोन पांच करोड़ की दर से 25 करोड़ का भुगतान करने के लिए कहा।

रेड्डी राजी नहीं हुए तो दी धमकी

सीबीआई ने ये भी कहा कि रेड्डी राजी नहीं हुआ तो कविता ने उसके व्यवसाय को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी। सीबीआई ने कहा कि कविता ने पूछताछ के दौरान अपनी भूमिका के बारे में सही जवाब नहीं दिया। उनके जवाब सीबीआई जांच के दस्तावेजों के विपरीत हैं। वह उन तथ्यों को छुपा रही हैं जो उनकी जानकारी में हैं। इससे पहले भी वह नोटिस के बावजूद जांच में शामिल नहीं हुई हैं।

आबकारी नीति से जुड़ी बड़ी साजिश का पर्दाफाश करने के लिए कविता का सुबूतों से सामना कराने की जरूरत है। इसके बाद के. कविता के वकील ने दलीलें रखनी शुरू कीं। उन्होंने कहा कि कविता की गिरफ्तारी अवैध है। कविता के अधिवक्ता ने कहा जिस आवेदन पर सीबीआई ने पूछताछ की वह आवेदन और उस पर आदेश जो कल किया गया था उसकी कॉपी हमें दोपहर दो बजे तक दी जाए।

ये भी पढ़ें…चुनाव 2024: काशीपुर और लोहाघाट में गरजे राजनाथ सिंह, जनसभा से चढ़ेगा सियासी पारा; कांग्रेस की खोली पोल

 

Hot this week

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Tehri में 1.22 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, एक्टिवा स्कूटर जब्त

एफएनएन, टिहरी : Tehri उत्तराखंड में नशे की तस्करी...

Haridwar : पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख पति ने किया हमला, ससुर के खिलाफ भी FIR दर्ज

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर...

Piran Kaliyar के गेस्ट हाउस में यूट्यूबर आतिफ का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी

एफएनएन, हरिद्वार : Piran Kaliyar उत्तराखंड के पिरान कलियर...

Rishikesh Badrinath हाईवे पर दर्दनाक हादसा, टैक्सी खाई में गिरी; दो की मौत, तीन घायल

एफएनएन, टिहरी : Rishikesh Badrinath उत्तराखंड में सड़क हादसों...

Topics

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Haridwar : पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख पति ने किया हमला, ससुर के खिलाफ भी FIR दर्ज

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर...

अंकिता भंडारी के माता-पिता को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया

एफएनएन, देहरादून : Ankita Bhandari उत्तराखंड के चर्चित अंकिता...

Imran Khan को मुंबई पुलिस का नोटिस, 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का आदेश

एफएनएन, मुंबई : Imran Khan बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img