03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

इन लिंक से देखें आंध्र प्रदेश बोर्ड इंटर के नतीजे, 1st ईयर में 67 फीसदी और 2nd ईयर में 78 फीसदी सफल

Spread the love

एफएनएन, नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश बोर्ड से इंटर (11वीं और 12वीं) की परीक्षाओं में सम्मिलित हुए लाखों छात्र-छात्राओं का नतीजो का इंतजार समाप्त हो गया है। बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन, आंध्र प्रदेश (BIEAP) द्वारा वर्ष 2023-24 के दौरान इंटरमीडिएट फर्स्ट ईयर और इंटरमीडिएट सेकेंड ईयर के स्टूडेंट्स के लिए आयोजित के परीक्षाओं के परिणाम (AP Inter Result 2024) आज यानी शुक्रवार, 12 अप्रैल को घोषित कर दिए गए। बोर्ड द्वारा बृहस्पतिवार, 11 अप्रैल को जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इस बार की फर्स्ट ईयर की परीक्षा में 67 फीसदी तथा सेकेंड ईयर की परीक्षा में 78 फीसदी स्टूडेंट्स उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
AP Inter Result 2024: परिणाम resultsbie.ap.gov.in और इन वेबसाइट्स पर

आंध्र प्रदेश बोर्ड द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक इंटरमीडिएट (जनरल और वोकेशनल) के परीक्षाफल (AP Inter Result 2024) की घोषणा BIEAP के सचिव द्वारा सुबह 11 बजे की गई। यह घोषणा बोर्ड के गुंटूर स्थित कार्यालय में आयोजित की जाने वाली प्रेस-कॉन्फ्रेंस में की गई। औपचारिक ऐलान हो जाने के बाद परीक्षार्थी अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट, resultsbie.ap.gov.in पर देख सकते हैं। इसके साथ ही स्टूडेंट्स अपने नतीजे एजुकेशन पोर्टल, JagranJosh.com पर भी देख सकते हैं।

बता दें कि आंध्र प्रदेश बोर्ड की इस साल की इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं के लिए फर्स्ट ईयर के 5,17,617 स्टूडेंट्स और सेकेंड ईयर में वोकेशनल और रेगुलर दोनों ही स्ट्रीम को मिलाकर कुल 5,35,056 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण किया था। इनमें से सेकेंड ईयर के स्टूडेंट्स के लिए परीक्षाओं का आयोजन 2 मार्च से 20 मार्च 2024 तक किया गया था।

इसके बाद अब आंध्र प्रदेश बोर्ड द्वारा इंटर प्रथम वर्ष और इंटर द्वितीय वर्ष के परीक्षाफल घोषित किए जा रहे हैं।

Hot this week

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...

Topics

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img