03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

हरिद्वार: भाई-बहन ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, घर से नाराज होकर निकले थे दोनों

Spread the love

एफएनएन, हरिद्वार: ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में मामूली बात पर घर से नाराज होकर आए नाबालिग भाई बहन ने ट्रेन के आगे कुदकर अपनी जान दे दी। घटना से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया हैं। घटना को लेकर हर कोई हैरान है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
पुलिस के अनुसार घटना मंगलवार की रात करीब 11:05  बजे की है। जब पुलिस को सूचना मिली कि लालपुल रेलवे पटरी पर ट्रेन से टकराकर एक लड़का और लड़की की मौत हो गई है। शव पटरी के पास पड़े हैं। सूचना पाकर एसएसआई राजेश बिष्ट, एसआई प्रदीप कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

जीआरपी और आरपीएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आसपास के लोगों को बुलाकर शिनाख्त के प्रयास किए , जिस पर साकिब और साजिद पुत्र फारुक निवासी मोहल्ला बाबर कॉलोनी पांवधोई ज्वालापुर ने मृतक की शिनाख्त भाई समीर (16), बहन अलीसवा (14) के रूप में की।

ये पढ़ें- उत्तराखंड के लोक गायक प्रहलाद मेहरा का दिल का दौरा पड़ने से निधन, यहां ली अंतिम सांस

दोनों भाइयों ने पुलिस को बताया कि मंगलवार की रात दोनों भाई बहन मामूली बात पर घर से नाराज होकर निकल गए थे। इसके बाद उनका कुछ पता नहीं चला। थोड़ी देर बाद घटना की जानकारी मिली। पुलिस की मानें तो मृतक भाई-बहन के के पिता ट्रक चालक है और घटना के वक्त वह शहर से बाहर थे। नाबालिग भाई बहन के आत्महत्या करने से परिवार और आसपास के लोगों में कोहराम मचा हुआ है। हर कोई इस घटना को लेकर हैरान है।

ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी रमेश सिंह तंवर ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया जाएंगा।

Hot this week

Kedarnath धाम की बिजली व्यवस्था होगी हाईटेक, 11.12 करोड़ की नई 33 KV लाइन को मंजूरी

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath नियामक आयोग (यूईआरसी) ने सोनप्रयाग...

Uttarakhand कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मंथन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की...

Innovation Ideas से 10 युवाओं का स्टार्टअप चयन, सरकार देगी 2-2 लाख रुपये की पुरस्कार राशि

एफएनएन, देहरादून : Innovation Ideas उत्तराखंड में युवाओं के...

Topics

Kedarnath धाम की बिजली व्यवस्था होगी हाईटेक, 11.12 करोड़ की नई 33 KV लाइन को मंजूरी

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath नियामक आयोग (यूईआरसी) ने सोनप्रयाग...

Uttarakhand कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मंथन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की...

Amravati महिला अस्पताल के NICU में भीषण आग, तीन नवजात शिशुओं की मौत

एफएनएन, अमरावती : Amravati महाराष्ट्र के अमरावती जिले के...

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img