Saturday, March 7, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तर प्रदेशमुख्तार अंसारी को श्रद्धांजलि देने गाजीपुर पहुंचे अखिलेश यादव, सुरक्षा के कड़े...

मुख्तार अंसारी को श्रद्धांजलि देने गाजीपुर पहुंचे अखिलेश यादव, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

एफएनएन, गाजीपुर : मुख्तार अंसारी की मौत पर शोक जताने के लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रविवार को गाजीपुर पहुंचे। वह शोक जताने के लिए फाटक स्थिति सांसद अफजाल अंसारी के घर पहुंचे। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM

बता दें कि मुख्तार अंसारी की मौत के बाद शोक जताने वालों का तांता लगा है। इसी क्रम में अखिलेश यादव भी रविवार को गाजीपुर पहुंचे। उन्होंने मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी के आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना और श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद वे कालीबाग स्थित कब्रिस्तान पहुंचे। वहां मुख्तार के कब्र पर फूल अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

Akhilesh Yadav Visit Ghazipur to pay tribute to Mukhtar Ansari

इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। डीएम और एसपी के साथ ही पुलिस की भारी टीम व पैरामिलिट्री फोर्स तैनात रही। अखिलेश यादव के आगमन की सूचना मिलते ही अफजाल के आवास के बाहर भारी भीड़ जुट गई। हालांकि भीड़ के साथ ही मीडियाकर्मियों व अन्य लोगों को भी अंदर जाने से रोका गया है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments