Monday, July 14, 2025
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यदिल्लीतिहाड़ जेल में 'आप' सांसद संजय सिंह का वजन छह किलो बढ़ा

तिहाड़ जेल में ‘आप’ सांसद संजय सिंह का वजन छह किलो बढ़ा

एफएनएन, दिल्ली : आप सांसद संजय सिंह तीन अप्रैल को 181 दिन बाद तिहाड़ जेल से बाहर आ गए। उन्हें बुधवार रात साढ़े आठ बजे रिहा किया गया। जिसके बाद से संजय सिंह लगातार भाजपा पर हमलावर हैं। आप सांसद संजय सिंह ने शराब घोटाले को भाजपा की देन करार दिया है। जमानत मिलने के दो दिन बाद शुक्रवार को सांसद ने आरोप लगाया कि असली घोटाला ईडी की जांच के बाद शुरू हुआ।

उधर, तिहाड़ जेल प्रशासन ने दावा किया है कि जेल में रहने के दौरान आप सांसद संजय सिंह का वजन बढ़ा है। तिहाड़ जेल प्रशासन की रिपोर्ट में बताया गया है कि 13 अक्टूबर 2023 को जब संजय सिंह जेल पहुंचे थे तो उनका वजन 76 किलो था। जब वह जेल से बाहर निकले तो उनका वजन 82 किलोग्राम था। इसी तरह उनका ब्लड प्रेशर जो पहले 153/103 रहता था घटकर 136/70 हो गया। तिहाड़ जेल में करीब छह महीने रहने के दौरान संजय सिंह का वजन करीब छह किलोग्राम बढ़ा है, जबकि बीपी कम हो गया।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM

शराब घोटाले में शामिल हैं भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के लोग: संजय सिंह
शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर संजय सिंह ने कहा कि शराब घाटाले में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के लोग शामिल हैं और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को साजिश के तहत जेल भेजा गया। इसके पीछे आप को खत्म करने और इलेक्टोरल बॉन्ड में भाजपा की सामने आई असलियत को दबाने की मंशा है।

पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में संजय सिंह ने दावा किया कि शराब घोटाले के आरोपी शरथ रेड्डी ने 15 नवंबर, 2022 को भाजपा को पांच करोड़ रुपये दिए। भाजपा जिस शरथ रेड्डी को किंगपिन बताती थी, उसने गिरफ्तारी के बाद भाजपा को 55 करोड़ रुपये की रिश्वत दी। सुप्रीम कोर्ट की वजह से भाजपा का मनी ट्रेल भी सामने आ गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments