Friday, March 13, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यदिल्लीAAP नेता संजय सिंह का बड़ा दावा, 'बीजेपी ने किया शराब घोटाला,...

AAP नेता संजय सिंह का बड़ा दावा, ‘बीजेपी ने किया शराब घोटाला, कई बड़े नेता शामिल’

एफएनएन, नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें उन्होंने दावा किया है कि दिल्ली शराब घोटाला भाजपा ने किया है। इस घोटाले में भाजपा के कई बड़े नेता शामिल हैं।

उन्होंने ये भी दावा किया है कि केजरीवाल की गिरफ्तारी साजिश के तहत हुई है। संजय सिंह ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में दाव किया है कि दिल्ली शराब घोटाले में जिन लोगों को आरोपियों के रूप में पकड़ा गया था, उन्होंने जब तक केजरीवाल का नाम नहीं लिया, ईडी ने उनके बयान को भरोसे लायक नहीं माना लेकिन जैसे ही उन्होंने अरविंद केजरीवाल का नाम ले लिया उस बयान को मान लिया गया।

उन लोगों के बयानों के आधार पर केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया। केजरीवाल ने सरकार बन चुके आरोपियों का नाम अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस में लिया। पहला नाम संजय सिंह ने मगुंता रेड्डी का लिया और दूसरा नाम शरत रेड्डी का लिया।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM

दसवें बयान में आया केजरीवाल का नाम

सांसद संजय सिंह ने दावा किया, भाजपा नेता मगुंटा रेड्डी और उसके बेटे राघव मगुंटा इसमें शामिल हैं। इन्होंने दबाव में अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बयान दिया। इनके नौ बयानों में कहीं कुछ नहीं था जबकि दसवें बयान में अरविंद केजरीवाल का नाम आ जाता है।

16 जुलाई को इन्होंने बयान दिया और 18 जुलाई को उसकी जमानत हो गई। इनकी फोटो देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है और इसी फोटो के साथ वह टीडीपी से सांसद का चुनाव लड़ रहा है।

संजय सिंह ने आगे कहा, इनके बाद नाम आता है शरत रेड्डी का। इनके 12 बयान लिए गए। शुरुआती बयानों में यह कहते रहे कि केजरीवाल को नहीं जानते। छह महीने जेल में रहा तो टूट गया।

शरत रेड्डी को कहा घोटालेबाज और ले लिए 55 करोड़ रुपये

केजरीवाल के खिलाफ बयान दे दिया। उनकी जमानत भी हो गई। भाजपा शरत रेड्डी को शराब का घोटालेबाज कहती है। लेकिन उसी ने 55 करोड़ रुपए भाजपा को दिया।

21 मार्च को जब साबित हो गया कि शराब घोटाला भाजपा ने किया है। रात को केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया गया।

आखिरी में संजय सिंह ने कहा, केजरीवाल एकदम बेदाग है। उन्हें उनके अच्छे कामों की सजा दी जा रही है।भाजपा का नारा है जो जितना बड़ा भ्रष्टाचारी, उतना बड़ा पदाधिकारी।

जेल से रिहा होने के बाद गए मंदिर और गांधी समाधि

तिहाड़ जेल से रिहा होने के एक दिन बाद आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने बृहस्पतिवार को कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की और कहा कि उन्होंने भाजपा नीत केंद्र सरकार को सद्बुद्धि देने के लिए प्रार्थना की।

फिर उन्होंने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि भी अर्पित की। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा, जिस तरह से दिल्ली और झारखंड के मुख्यमंत्रियों को जेल भेजा गया, वह देश में ‘तानाशाही’ की शुरुआत है।

संजय सिंह ने ये दावा भी किया

उन्होंने आगे कहा, ‘वे अन्य मुख्यमंत्रियों को भी जेल भेजने की तैयारी कर रहे हैं। यह देश में लोकतंत्र और संविधान के लिए बहुत खतरनाक है और हमें इसके खिलाफ लड़ने की जरूरत है।’

उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने ब्रिटिश शासकों के खिलाफ लड़ाई लड़ी क्योंकि उस समय बोलने और रहने की आजादी नहीं थी। उन्होंने दावा किया कि आजादी के 77 साल बाद अब वही स्थिति पैदा हो गई है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments