03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड के इन 24 नेताओं पर 3 साल के लिए चुनाव लड़ने पर लगा बैन, जानिए नाम और कारण

एफएनएन, देहरादून: उत्तराखंड में चुनाव आयोग ने प्रदेश के ऐसे 24 नेता पर बैन लगाया है, जो बीते साल विधानसभा चुनाव में खड़े तो हुए, लेकिन अपने चुनाव के खर्चे की जानकारी उन्होंने चुनाव आयोग को नहीं दी. अब ये नेता आगामी 3 साल तक किसी तरह का कोई चुनाव नहीं लड़ पाएंगे. हालांकि इन नेताओं में कोई ऐसा बड़ा नेता नहीं है. लेकिन ये खबर उन नेताओ के लिए जरूर चेतावनी की तरह है, जो नए नए चुनावी मैदान में उतरे हैं और उनकी हसरत राजनीति में कुछ कर गुजरने की है.

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

साल 2022 में विधानसभा चुनाव के दौरान उत्तराखंड के हरिद्वार, देहरादून, बागेश्वर, चंपावत और अल्मोड़ा समेत अन्य जनपदों से कुछ ऐसे नेता चुनाव मैदान में खड़े हुए थे, जो भले ही अपनी जमानत भी ना बचा पाए हों, लेकिन उन्होंने झंडे, डंडे, रैली और चुनाव कार्यालय के नाम पर तमाम तरह के खर्चे चुनाव आयोग की नजर में किए थे. ऐसे में हर एक प्रत्याशी को अपना रोजाना का खर्चा चुनाव आयोग को बताना होता है.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

चुनाव आयोग भी यह मॉनिटरिंग करता है कि कौन सा प्रत्याशी कितने रुपए कहां पर कैसे खर्च कर रहा है. बाद में इन प्रत्याशियों को यह बताना होता है कि उनके पूरे चुनावी खर्चे में इतने पैसे खर्च हुए हैं. लेकिन प्रदेश के 24 नए नवेले नेताओं ने यह जानकारी चुनाव आयोग को नहीं दी. चुनाव आयोग ने अब ऐसे 24 नेताओं को 3 साल तक चुनाव लड़ने पर बना कर दिया है.

ये 24 नेता हैं- पौड़ी से हरी कुमार, गंगोलीहाट से रेखा, खानपुर से मनोरमा त्यागी, घनसाली से विजय प्रकाश, किच्छा से उबेद उल्लाह खान, रायपुर से अमर सिंह सवेदिया, जसपुर से नफीस आजाद, रुड़की से गुलबहार, हरिद्वार ग्रामीण से साजिद अली, घनसाली से विजय प्रकाश, कोटद्वार से महिमा चौधरी, बीएचईएल रायपुर से अजय कुमार और इशांत कुमार, कोटद्वार से महिमा चौधरी, रायपुर रोड से रामू राजोरिया, पिरान कलियर से शहबान, बागेश्वर से अमरीश कुमार, पौड़ी से हरी कुमार, सल्ट से राकेश नाथ, भोले शंकर आर्य, ललित मोहन सिंह, जागेश्वर के मनीष सिंह नेगी, रायपुर रोड से रामू राजोरिया. ये सभी नेता मार्च 2026 तक किसी तरह का कोई चुनाव नहीं लड़ पाएंगे.

Hot this week

Harish Rawat मां की तस्वीर लेकर पहुंचे ED दफ्तर, बोले- ‘मां का स्मरण कर यहां आया हूं’

एफएनएन, देहरादून : Harish Rawat उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री...

Mizoram में UKNA के कमांडर-इन-चीफ थांगखोमांग हाओकिप गिरफ्तार

एफएनएन , तेजपुर/आइजोल : मिजोरम की राजधानी आइजोल में...

Topics

Harish Rawat मां की तस्वीर लेकर पहुंचे ED दफ्तर, बोले- ‘मां का स्मरण कर यहां आया हूं’

एफएनएन, देहरादून : Harish Rawat उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री...

Mizoram में UKNA के कमांडर-इन-चीफ थांगखोमांग हाओकिप गिरफ्तार

एफएनएन , तेजपुर/आइजोल : मिजोरम की राजधानी आइजोल में...

Mohbewala में गर्ल्स हॉस्टल में घुसा ईंटों से लदा ट्रक, बाल-बाल बची छात्राएं

एफएनएन, देहरादून : क्लेमेंटाउन थाना क्षेत्र के मोहब्बेवाला में...

Dehradun की सड़कों पर सीमेंट की ईंटों का पैचवर्क, राहत या बढ़ी परेशानी?

एफएनएन, देहरादून : मानसून के दौरान हुई लगातार बारिश...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img