03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

प्रधानमंत्री की रैली से पहले मोदी ग्राउंड में भाजपाइयों ने चलाई झाड़ू, कहा- स्वच्छ भारत मोदी का मिशन

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दो अप्रैल को होने जा रही शंखनाद रैली को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को मोदी मैदान के आस पास स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों स्वच्छता के लिए जागरूक किया और लोगों से अधिक से अधिक संख्या में रैली में पहुंचने की अपील भी की।

रैली स्थल के आस पास स्वच्छता अभियान का आयोजन प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय जी के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कूड़ा एकत्र करने के के साथ ही लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक भी किया। साथ ही लोगों से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली में पहुंचने की अपील भी की।

इस दौरान प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय जी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश में शुरू किया गया स्वच्छ भारत अभियान आज बेहद लोकप्रिय हो चुका है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

इस अभियान के सार्थक परिणाम सामने आये हैं। लोग स्वच्छता के लिए जागरूक हो रहे हैं। इसीलिए प्रधानमंत्री के रूद्रपुर आगमन से पूर्व यह अभियान चलाया जा रहा है। प्रदेश महामंत्री ने कहा कि रूद्रपुर में आयोजित होने जा रही प्रधानमंत्री की रैली ऐतिहासिक होने जा रही है। इस रैली को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है, साथ ही क्षेत्र के लोग भी प्रधानमंत्री के ओजस्वी विचारों को सुनने के लिए बेताब हैं। प्रदेश महामंत्री ने कहा कि इस रैली के बाद भाजपा के पक्ष में चल रही लहर आंधी में तब्दील हो जायेगी और प्रदेश की पांचों सीटों पर कांग्रेस का सूपड़ा साफ होगा।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

इस अवसर पर निवर्तमान मेयर रामपाल सिंह, अमित नारंग, सुरेश कोली, विकास शर्मा, ललित मिगलानी, धर्म सिंह कोली, धीरेश गुप्ता, सुनील ठुकराल, सुरेश विश्वास, धीरेन्द्र मिश्रा, विनय बत्रा, सुशील चौळान, गजेंद्र प्रजापति, किरण वर्क राजेश कोली बिट्टू चौहान, कुंदन लाल राठौर, भुवन गुप्ता, डा. राकेश सिंह, हरजीत राठी, प्रमोद मित्तल आदि समेत तमाम भाजपा कार्यकर्ता थे।

 

Hot this week

Lalkuan : रेत से भरे डंपर में दबकर मजदूर की दर्दनाक मौत, जेसीबी चालक की लापरवाही बनी जानलेवा

एफएनएन, हल्द्वानी : Lalkuan उत्तराखंड के लालकुआं में एक दर्दनाक...

Kanwar Yatra : देहरादून में जाम रोकने के लिए ट्रैफिक पुलिस का बड़ा प्लान

एफएनएन, देहरादून : Kanwar Yatra के दौरान देहरादून शहर...

केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज अपने पद से दिया इस्तीफा

एफएनएन, दिल्ली : केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने...

Topics

केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज अपने पद से दिया इस्तीफा

एफएनएन, दिल्ली : केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img