03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

सितारगंज : साथियों के साथ दौड़ रहे 10वीं के छात्र की मौत, मौत का कारण हार्टअटैक

एफएनएन, सितारगंज : सितारगंज (ऊधमसिंह नगर) मे सुबह साथियों के साथ सड़क पर दौड़ रहे 10वीं के छात्र की मौत हो गई। मौत का कारण हार्टअटैक बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि दौड़ते समय वह अचानक जमीन पर गिर गया था। सिसौना निवासी अनुज जोशी (15) पुत्र हरीश जोशी रविवार की सुबह अपने दो साथियों के साथ दौड़ रहा था। अचानक वह जमीन पर गिर गया। पीछे दौड़ रहे गांव के ही सामाजिक कार्यकर्ता हेम भट्ट ने अनुज के दो साथियों लक्की और योगेश की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

 

हेम भट्ट ने बताया कि अनुज और उसके दो साथी उनके आगे दौड़ रहे थे। अनुज अपने दो साथियों से पीछे हो गया था। अचानक चलते-चलते वह गिर गया। उन्होंने अनुज की छाती में पंप भी दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

हरीश जोशी ने बताया कि रोजाना की तरह उनका बेटा अनुज अपने दो साथियों के साथ सुबह दौड़ने गया था। अनुज के शरीर पर किसी प्रकार की चोट का कोई निशान नहीं था। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण साफ हो सकेगा। घर में उसकी बड़ी बहन, माता-पिता और दादा का रो-रोकर बुरा हाल है।

Hot this week

Uttarkashi के पवाणी गांव में भीषण अग्निकांड, 30 लकड़ी के भवन जलकर राख

एफएनएन, उत्तरकाशी : उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले से आग...

Harish Rawat ने फिर ‘डेनिस’ के बहाने बीजेपी पर कसा तंज, गांव में धूप सेंकते हुए शेयर किया वीडियो

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियों...

Uttarakhand के 100 से ज्यादा सरकारी अस्पतालों पर करोड़ों की उधारी, 40 करोड़ का बजट अटका

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था पर...

Topics

Uttarkashi के पवाणी गांव में भीषण अग्निकांड, 30 लकड़ी के भवन जलकर राख

एफएनएन, उत्तरकाशी : उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले से आग...

Uttarakhand के 100 से ज्यादा सरकारी अस्पतालों पर करोड़ों की उधारी, 40 करोड़ का बजट अटका

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img