Saturday, March 15, 2025
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडउत्तराखंड की अंतिम मतदाता सूची जारी, हरिद्वार लोकसभा सीट पर सबसे ज्यादा...

उत्तराखंड की अंतिम मतदाता सूची जारी, हरिद्वार लोकसभा सीट पर सबसे ज्यादा वोटर

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड की पांच में से हरिद्वार लोकसभा सीट पर सबसे ज्यादा मतदाता इस बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सबसे कम मतदाता वाली सीट टिहरी और अल्मोड़ा है, जिसमें महिला व पुरुष मतदाताओं की संख्या लगभग बराबर है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी अंतिम मतदाता सूची के हिसाब से प्रदेश में इस बार 83 लाख 37 हजार 914 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसमें सबसे ज्यादा 20 लाख 35 हजार 726 मतदाता हरिद्वार लोकसभा सीट पर हैं, जिनमें 9,64,739 महिला, 10,70,828 पुरुष और 159 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं।

दूसरे नंबर पर नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सीट है, जिसमें कुल 20,15,809 मतदाता हैं, जिनमें 9,68,636 महिला, 10,47,118 पुरुष व 55 ट्रांसजेंडर शामिल हैं। तीसरे स्थान पर टिहरी लोकसभा सीट है, जिसमें कुल 15,77,664 मतदाता हैं। इनमें से 7,61,783 महिला, 8,15,819 पुरुष व 62 ट्रांसजेंडर शामिल हैं।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM

चौथे स्थान पर गढ़वाल लोकसभा सीट हैं, जहां 13,69,388 मतदाता हैं। इनमें 6,69,964 महिला, 6,99,408 पुरुष व 16 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। पांचवें स्थान पर अल्मोड़ा सीट है, जहां 13,39,327 मतदाता हैं। इनमें 6,54,916 महिला, 6,84,406 पुरुष और पांच ट्रांसजेंडर मतदाता हैं।

 

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

किस लोकसभा में कितने सर्विस, 85 प्लस व दिव्यांग मतदाता

लोकसभा सर्विस मतदाता 85 प्लस मतदाता दिव्यांग मतदाता
टिहरी 12862 13001 16414
गढ़वाल 16724 13346 16074
अल्मोड़ा 29105 12797 14076
नैनीताल 10629 12438 18406
हरिद्वार 5746 13578 15365
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments