Tuesday, February 17, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडएसडीआरएफ दीक्षांत समारोह: नागरिक पुलिस के 171 जवान दून में नौ माह...

एसडीआरएफ दीक्षांत समारोह: नागरिक पुलिस के 171 जवान दून में नौ माह का प्रशिक्षण प्राप्त कर हुए पास आउट

एफएनएन, देहरादून : एसडीआरएफ मुख्यालय जौलीग्रांट में 171 नागरिक पुलिस के जवानों का नौ माह का प्रशिक्षण पूरा हो गया है। इन जवानों को उत्तराखंड पुलिस में शामिल किया जाएगा। रविवार को एसडीआरएफ मुख्यालय में भव्य दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM

समारोह में अपर पुलिस महानिदेशक अमित कुमार सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मुख्यालय में पहली बार नागरिक पुलिस के 171 पुलिस के जवानों को नौ माह का प्रशिक्षण दिया गया है। जवानों को आपदा रेस्क्यू कार्यों के लिए भी दक्ष किया गया है।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

एसडीआरएफ कमांडेंट मणिकांत मिश्रा ने बताया कि इन सभी जवानों को उत्तराखंड में विभिन्न स्थानों पर तैनात किया जाएगा। इस अवसर पर एयरपोर्ट निदेशक प्रभाकर मिश्रा, रिद्धिम अग्रवाल पुलिस महानिरीक्षक एसडीआरएफ आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments