Tuesday, February 17, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंड2 अप्रैल को ऐतिहासिक होगी प्रधानमंत्री मोदी की रैली, उमड़ेगा विशाल जन...

2 अप्रैल को ऐतिहासिक होगी प्रधानमंत्री मोदी की रैली, उमड़ेगा विशाल जन समहू, विधायक शिव अरोरा ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी*

एफएनएन, रुद्रपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2 अप्रैल को होने वाली रैली के संदर्भ में आज भाजपा चुनाव कार्यालय रुद्रपुर पर विधायक शिव अरोरा ने प्रेस वार्ता कर मोदी मैदान में होने वाली रेली के सन्दर्भ में विस्तार से बताया उन्होंने कहा कि यह रूद्रपुर उत्तराखंड का सौभाग्य है कि प्रधानमंत्री ने अपने चुनावी कैंपेन की शुरुआत के लिए रुद्रपुर को चुना 2024 के इलेक्शन की पहली जनसभा जो रुद्रपुर से होने जा रही है।

जिसका समय सुबह 10:00 बजे 2 अप्रैल रहेगा और जिसमें लाखों की संख्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुनने के लिए जनसमूह रुद्रपुर मोदी मैदान पहुंचेगी निश्चित रूप से अबकी बार 400 पर के नारे को सार्थक करने के लिए रुद्रपुर की रैली कई महीनो में ऐतिहासिक होने जा रही इससे पहले 2019 लोकसभा चुनाव में रुद्रपुर में हुई।

प्रधानमंत्री की रैली को उसे समय के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जी ने सर्वाधिक उच्च कोटि की रैली बताया था और हम सभी का प्रयास है कि हमारे लोकसभा प्रत्याशी अजय भट्ट के समर्थन में होने वाली इस रैली को ऐतिहासिक और भव्य बनाने के लिए हमने तैयारी शुरू कर दी प्रधानमंत्री मोदी के लोकप्रिय इतनी अधिक है कि उनको सुनाने के लिए पूरी नैनीताल लोकसभा से भारी संख्या में लोग रुद्रपुर पहुँचने वाले हैं।

इस दौरान प्रेस वार्ता में भाजपा जिला अध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि कार्यकताओ में भारी जोश और उत्साह है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने बैठक तैयारी शुरू कर दी है और यह रैली ऐतिहासिक होगी ओर अजय भट्ट जीत के अंतर को कई गुना होने वाला है।

इस दौरान प्रदेश मंत्री विकास शर्मा,लोकसभा सयोजक विवेक सक्सेना,अमित नारंग, पूर्व मेयर रामपाल, सुरेश कोली, अनिल चौहान,रामप्रकाश गुप्ता, ललित मिगलानी, भारत भूषण चुघ,मोहन तिवारी, श्रीकांत राठौर मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments