Monday, April 13, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडनंदा देवी राष्ट्रीय पार्क में लगे कैमरे में कैद हुई हिम तेंदुए...

नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क में लगे कैमरे में कैद हुई हिम तेंदुए की बेहद सुंदर तस्‍वीर, खुद को देखने से रोक नहीं पाएंगे

एफएनएन, गोपेश्वर : नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के अंतर्गत मलारी से आगे सुमना क्षेत्र में हिम तेंदुए की तस्वीर कैमरे में कैद हुई है। वन विभाग के द्वारा नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के अंतर्गत 70 ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं, जिसमें हिम तेंदुए के साथ-साथ अन्य अति दुर्लभतम प्रजाति के वन्य जीव जंतुओं की तस्वीर भी कैद हुई है। जिसमें कस्तूरी मृग, मोनाल और हिम तेंदुए शामिल हैं।

नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के उपवन संरक्षक बीबी मार्तोलिया ने बताया की नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के अंतर्गत वन विभाग के द्वारा लगातार ट्रैप कैमरों में हिम तेंदुए की विचरण की तस्वीरें कैद हुई है। बताया कि भारतीय वन्य जीव संस्थान के सर्वे में नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क क्षेत्र में 33 हिम तेंदुए मौजूद हैं जो वन विभाग के लिए अच्छी खबर है। इससे वन विभाग बेहद उत्साहित है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

ऊंचाई पर उपस्थित रहते हैं हिम तेंदुए

गौरतलब है कि 15000 से 16000 फीट की ऊंचाई पर हिम तेंदुए उपस्थित रहते हैं। विशेष तौर पर भारत-चीन सीमा को जोड़ने वाले मलारी राष्ट्रीय राजमार्ग पर हिम तेंदुए आसानी के साथ दिखाई देते हैं।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

उच्च हिमालय क्षेत्र में जब अधिक बर्फबारी होती है। तब हिम तेंदुए निचले इलाकों की तरफ आ जाते हैं। जहां वन विभाग के द्वारा लगाए गए ट्रैप कैमरे में उनकी तस्वीर कैद हो जाती है। हिम तेंदुओं के साथ-साथ इन घाटियों में अन्य दुर्लभ जीव जंतु भी दिखाई देते हैं।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments