Monday, April 13, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडदून में पत्नी की हत्या कर भागा पति, फिर लक्सर में रेलवे...

दून में पत्नी की हत्या कर भागा पति, फिर लक्सर में रेलवे ट्रैक पर मिला उसका शव

एफएनएन, देहरादून : पत्नी की हत्या कर भागे एक व्यक्ति का शव लक्सर रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। माना जा रहा है की व्यक्ति ने ट्रेन से कटकर जान दी है। महिला का शव देहरादून स्थित उनके किराए के मकान से बरामद हुआ। महिला के गले पर घोंटे जाने के निशान हैं। रिश्तेदारों ने महिला के पति के खिलाफ शिकायत थाने को दी है जिस पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

एसओ नेहरू कॉलोनी मोहन सिंह ने बताया कि चकशाह नगर में ज्ञानप्रकाश निवासी लखीमपुर खीरी अपनी पत्नी राम बेटी के साथ किराए पर रहता था। पास में ही उनके रिश्तेदार भी रहते हैं। ज्ञानप्रकाश उर्फ ज्ञानी का शव बृहस्पतिवार दोपहर को हरिद्वार के लक्सर स्थित रेलवे ट्रैक पर पड़ा था। शव को देखकर लग रहा था कि उसने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दी है। उसकी जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई तो लक्सर पुलिस ने सूचना लखीमपुर खीरी स्थित दवाई में ज्ञानी के परिजनों को दी।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

तब पता चला कि ज्ञानी की पत्नी राम बेटी उसके साथ नहीं है। इस पर नेहरू कॉलोनी पुलिस ने ज्ञानी के रिश्तेदारों को सूचित किया और उसके घर पहुंचे। यहां पर कमरा बंद था। पुलिस में खोलकर देखा तो अंदर राम बेटी बेसुध पड़ी थी। उसे अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। ज्ञानी के फूफा बलराम सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। माना जा रहा है कि ज्ञानी ने बृहस्पतिवार सुबह पत्नी को गला घटकर मार डाला और फिर लक्सर जाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि दोनों में अकसर झगड़े होते रहते थे।

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments