Tuesday, March 17, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडउत्तराखंड-यूपी बॉर्डर पर पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, लूट की घटना...

उत्तराखंड-यूपी बॉर्डर पर पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, लूट की घटना में शामिल था आरोपी

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के बॉर्डर पर गुरुवार देर रात देहरादून पुलिस की एक बदमाश से मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसे महंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाश के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। वह दो दिन पहले ऋषिकेश में सुनार के यहां हुई लूट में शामिल था।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि देर रात सूचना मिली थी कि आशारोड़ी के पास जंगल में कुछ बदमाश छिपे हैं। इनमें से एक बदमाश ने देहरादून जिले में भी एक लूट की घटना को अंजाम दिया है। स्थानीय पुलिस जब मौके पर पहुंची तो बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी। किसी तरह पुलिस टीम ने अपनी जान बचाई।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

इस बीच पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाश ने अपना नाम मनोज सिरोही निवासी पथोली, सरधाना मेरठ बताया है। सिरोही दो दिन पहले ऋषिकेश में सुनार के यहां हुई एक लूट में शामिल था। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments