03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

60 वर्षीय बुजुर्ग डाॅक्टर ने दो मासूम बच्चियों से किया रेप, गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून: उत्तराखंड में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। एक 60 वर्षीय बुजुर्ग डाॅक्टर पर 3 साल और 7 साल की दो मासूम बच्चियों के साथ रेप करने का आरोप लगा है। आरोपी बुजुर्ग पेशे से खुद को डाक्टर बता रहा है। उसने दूध में बेहोशी की दवा मिला कर दोनों मासूमों से रेप किया है। दोनों मासूमों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी डाक्टर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। मामला थाना पटेल नगर क्षेत्र का है।

बेहोशी दवा पिलाकर डाॅक्टर ने कि रेप

आरोपी डाक्टर के घर में एक महिला अपनी दो बेटियों के साथ रहती थी। वह महिला इस डाक्टर के घर में घरेलू काम भी करती थी। महिला अपने परिचित के घर गयी थी। तभी डाॅक्टर ने दोनों बच्चियों को दूध में बेहोशी की दवा मिलाकर पिला दी जिससे वह बेहोश हो गई। फिर आरोपी ने उनके साथ रेप किया। मां ने बच्चियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पता चला कि इनके साथ बलात्कार हुआ है। इसके बाद पीड़ित मां ने पुलिस को सूचना दी।

डाॅक्टर को भेजा जेल

मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और डाक्टर को गिरफ्तार कर लिया। मामले में एएसआई भुवन चंद पुजारी का कहना है कि जैसे ही मामले की शिकायत मिली, प्रथम दृष्टया में जांच-पड़ताल में आरोप सही पाया गया। इसके बाद घर जाकर पुलिस ने आरोपी डाॅक्टर को पोक्सो एक्ट में गिरफ्तार करते हुए कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

Hot this week

80s AI ट्रेंड का क्रेज, फोटो अपलोड करने से पहले रहें सावधान

एफएनएन, देहरादून : 80s AI सोशल मीडिया यूजर्स के...

uttarakhand में होमस्टे को मिलेगी ग्रीन पहचान, पर्यटन विभाग ने शुरू की नई पहल

एफएनएन, देहरादून : uttarakhand में पर्यटन को अधिक सतत...

Topics

80s AI ट्रेंड का क्रेज, फोटो अपलोड करने से पहले रहें सावधान

एफएनएन, देहरादून : 80s AI सोशल मीडिया यूजर्स के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img