03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

देहरादून: विकासनगर में 31 लाख की स्मैक के साथ बरेली के दो ड्रग पैडलर गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून: विकासनगर में पुलिस ने 104 ग्राम स्मैक के साथ यूपी के बरेली के दो ड्रग पैडलर को गिरफ्तार किया। बरामद चरस की बाजारी कीमत करीब 31 लाख रुपये आंकी जा रही है। आरोपियों से बैटरी युक्त इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। आरोपियों की पहचान फुरकान निवासी निकट राजा पब्लिक स्कूल फरकपुर थाना फरीदपुर बरेली और मोहम्मद फरमान निवासी ग्राम नौगांव थाना फरीदपुर बरेली के रूप में हुई।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

खुलासा करते हुए एसपी देहात लोकजीत सिंह ने बताया कि लोक सभा चुनाव को देखते हुए सभी थाना चौकी प्रभारियों को चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए थे। इसे देखते हुए सेलाकुई पुलिस ने थाना प्रभारी शैंकी कुमार के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस कर्मियों को दो संदिग्ध युवक दिखाई दिए। जिस पर पुलिस कर्मियों ने दोनों को पूछताछ के लिए रुकने का इशारा किया। जिस पर दोनों भागने लगे।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

पुलिस कर्मियों ने पीछा कर दोनों को दबोच लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि दोनों बरेली के रहने वाले हैं। जल्दी पैसा कमाने के लालच में वे अलग-अलग स्थानों पर मादक पदार्थों की तस्करी करते हैं। वे औद्योगिक क्षेत्र और शिक्षण संस्थानों के आस-पास स्मैक बेचा करते थे। जहां मादक पदार्थों के मुंह मांगे दाम मिल जाते हैं। वे बरेली से सस्ते दामों पर स्मैक खरीदकर उसे फुटकर में ऊंचे दाम पर बेचकर अच्छा मुनाफा कमाते हैं।

ये भी पढ़ें…ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, खाई में गिरा बोलेरो वाहन, चालक समेत दो की मौत

Hot this week

Rajesh Pratap की जीत का शोर, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब चहुंओर !

रेलवे स्टेशन से विधायक कार्यालय तक निकला भव्य विजय...

Dennis Liquor पर हरीश रावत की भाजपा सरकार को चुनौती, बोले- STF बनाइए, जांच के लिए तैयार हूं

एफएनएन, देहरादून : Dennis Liquor उत्तराखंड में ‘डेनिस’ शराब...

Topics

Rajesh Pratap की जीत का शोर, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब चहुंओर !

रेलवे स्टेशन से विधायक कार्यालय तक निकला भव्य विजय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img