Thursday, March 5, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यदिल्लीलोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का हुआ एलान, सात चरणों में होंगे...

लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का हुआ एलान, सात चरणों में होंगे चुनाव

एफएनएन, नई दिल्ली : भारत निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों के एलान कर दिया है। सात चरणों में लोकसभा के चुनाव होंगे, जबकि 4 जून को नतीजों का एलान होगा। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार व सुखबीर सिंह संधु भी मौजूद हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि देश में 97 करोड़ रजिस्टर्ड मतदाता हैं। जिनमें से 49.7 करोड़ पुरुष और 47 करोड़ महिलाएं हैं। वहीं, 1.82 करोड़ मतदाता पहली बार मतदान करेंगे। हालांकि, 21.50 करोड़ युवा मतदाता चुनाव में हिस्सा लेंगे।

मध्य प्रदेश में कितने चरण में होगा मतदान

भारत निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का एलान कर दिया है। सात चरणों में लोकसभा चुनाव संपन्न होंगे और चार जून को चुनाव परिणाम सामने आएंगे। मध्य प्रदेश की बात की जाए तो राज्य में शुरुआती तीन चरणों में चुनाव होंगे।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM

आंध्र प्रदेश और ओडिशा में इस दिन होगी वोटिंग

आंध्र प्रदेश और ओडिशा में विधानसभा चुनाव 13 मई को होगा। 19 अप्रैल को अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में मतदान होगा। वोटों की गिनती 4 जून को होगी।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

सात चरणों में होगा लोकसभा चुनाव

मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया देश में 19 अप्रैल को पहले चरण का चुनाव होगा। इसके बाद 26 अप्रैल को दूसरा चरण, 7 मई को तीसरा चरण, 13 मई को चौथा चरण, 20 मई को पांचवां चरण, 25 मई को छठा चरण और सातवें चरण के लिए 1 जून को मतदान होगा।

 सात चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव

मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि देश में सात चरणों में लोकसभा चुनाव होगा। जबकि 4 जून को नतीजों का एलान होगा।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments