03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

व्यापारियों के पुनर्वास को लेकर बड़ी सियासत, विधायक और प्रदेश मंत्री के बीच ठनी

Spread the love
  •  विधायक शिवनगर में चाहते हैं व्यापारियों का पुनर्वास
  • प्रदेश मंत्री बेंडिंग जोन में ही दुकानें दिए जाने को लेकर कर रहे हैं जोर आजमाइश

एफएनएन, रुद्रपुर : रुद्रपुर में हाईवे चौड़ीकरण के चलते हटाए गए व्यापारियों के पुनर्वास को लेकर भाजपा के भीतर बड़ी सियासत शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद अब पुनर्वास की यह लड़ाई मूंछ तक पहुंच गई है। भाजपा विधायक शिव अरोरा और प्रदेश मंत्री विकास शर्मा के बीच खींचतान नजर आ रही हैं।

विधायक जहां शिवनगर में पुनर्वास के लिए जमीन फाइनल कर चुके हैं, वहीं प्रदेश मंत्री विकास शर्मा वेल्डिंग जोन में ही व्यापारियों के पुनर्वास का दंभ भर रहे हैं। ऐसे में व्यापारी असमंजस में हैं। उन्हें डर है कि कहीं दो नेताओं की इस खींचतान में उनका मामला टल न जाए। वहीं व्यापारियों के व्हाट्सएप ग्रुप में भी वेंडिंग जोन में ही दुकानों को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

आपको बता दें कि जी20 की आड़ में रोडवेज के सामने हाईवे से सालों से कारोवार करते आ रहे व्यापारियों की दुकाने मलबे में तब्दील कर दी गई थीं। इसके बाद खासा विरोध प्रदर्शन हुए और व्यापारियों को भरोसा दिलाया गया कि उनका पुनर्वास किया जाएगा।

विधायक शिव अरोरा की पहली पर अफ़सर इस मामले में सक्रिय हुए और एक कमेटी बनाकर पुनर्वास के लिए प्रयास शुरू किए गए। शिवनगर में खाली पड़े एक भूखंड पर परिसर बनाए जाने की बात भी परवान चढ़ी। खुद विधायक व्यापारियों के साथ मौके पर पहुंचे और उन्हें दुकानों के लिए उक्त जमीन को उपयुक्त बताया।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

हालांकि मुख्यमंत्री का खास कहलाने वाले प्रदेश मंत्री विकास शर्मा इससे सहमत नहीं थे। गुटबाजी के चलते वह निर्णय से अलग रहे। अब जबकि गांधी पार्क की दीवार से सटे खानपान के ठेलों को हटाए जाने के बाद सिंचाई विभाग की भूमि पर वेंडिंग जोन बनाने की कवायद चल रही है, तो विकास शर्मा की मांग है कि यहीं व्यापारियों को भी दुकान दी जाएं। उनके इस निर्णय से व्यापारियों का एक वर्ग सहमत है।

इसको लेकर व्हाट्सएप ग्रुप में चर्चा भी शुरू हो गई है। क्योंकि दुकानें लिंटर डालकर दी जाएंगी, इसलिये व्यापारियों से नगर निगम को दिए जाने वाले दो-दो लाख रुपये भी इकट्ठा करने को कह दिया गया है। वहीं, विधायक शिवनगर में चिन्हित स्थान पर दुकान दिए जाने के पक्ष में हैं, अब देखना यह होगा कि आखिर बाजी कौन मारता है। व्यापारी भी दुकानें वेंडिंग जोन में ही चाहते हैं, ऐसे में अब ऊंट किस करवट बैठता है, यह देखना होगा।

Hot this week

Pithoragarh में भूस्खलन से चीन सीमा को जोड़ने वाली सड़क बंद, BRO ने शुरू किया मलबा हटाने का काम

एफएनएन, पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत जनपद पिथौरागढ़...

UKSSSC ने सहायक कृषि अधिकारी भर्ती 2026 का नया सिलेबस जारी किया

एफएनएन, देहरादून : UKSSSC उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग...

Topics

UKSSSC ने सहायक कृषि अधिकारी भर्ती 2026 का नया सिलेबस जारी किया

एफएनएन, देहरादून : UKSSSC उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग...

Bktc Donation पर कांग्रेस का हमला, गणेश गोदियाल ने उठाए गंभीर सवाल

एफएनएन, देहरादून : Bktc Donation उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img