Monday, March 16, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडउत्तराखंड में मौसम ने फिर बदली करवट, दोपहर बाद बदला मौसम,...

उत्तराखंड में मौसम ने फिर बदली करवट, दोपहर बाद बदला मौसम, हर्षिल समेत ऊंची चोटियों पर बर्फबारी

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड में मौसम ने आज फिर करवट बदली। सुबह से ही राजधानी देहरादून समेत प्रदेश के कई इलाकों में बादल छाए रहे। वहीं, यमुनोत्री धाम सहित आस-पास के इलाकों में दोपहर बाद बारिश शुरू हो गई। साथ ही हर्षिल सहित मां गंगा के शीतकालीन धाम मुखबा में बर्फबारी शुरू हो गई।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM

अभी तक यहां छह इंच से ज्यादा बर्फ जम चुकी है। मां यमुना के शीतकालीन पुजारी अरुण उनियाल ने बताया कि यमुनोत्री क्षेत्र में बर्फबारी होने से ठंड में इजाफा हुआ है।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

कई जिलों में येलो अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं भारी बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के पर्वतीय जिलों में आज शुक्रवार को बिजली चमकने, ओलावृष्टि के साथ बर्फबारी होने की संभावना जताई थी। जबकि झोकेदार हवाएं तापमान को गिराने का काम करेगी। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से झोकेदार हवाएं चलेंगी। जबकि अगले दिन दो मार्च को बारिश-बर्फबारी और ओलावृष्टि का ओरेंज अलर्ट जारी किया गया। वहीं तीन मार्च को भी प्रदेश भर में मौसम खराब रहेगा।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments