03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बोर्ड परीक्षा में लेट पहुंचा छात्र, सेंटर से लौटाया गया, रुड़की के जंगल में मिला शव

Spread the love

एफएनएन, रुड़की: पिरान कलियर थाना क्षेत्र में इंटरमीडिएट की परीक्षा देने आए छात्र का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है. वहीं, सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया. बताया जा रहा है कि छात्र परीक्षा केंद्र पर ज्यादा लेट पहुंचा था. जिससे उसे परीक्षा में शामिल नहीं किया गया था. बहरहाल पूरे मामले की छानबीन की जा रही है.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

परीक्षा में प्रवेश न मिलने पर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव: बता दें कि उत्तर प्रदेश के ग्राम नियामू चरथावल निवासी (18 वर्षीय) गुरमीत इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल होने के लिए पिरान कलियर थाना क्षेत्र के हद्दीपुर गांव स्थित एक इंटर कॉलेज में आया था. बहुत अधिक लेट होने के कारण वह परीक्षा में शामिल नहीं हो पाया और उसकी परीक्षा छूट गई. इसके बाद गुरमीत परीक्षा केंद्र से अपने घर वापस नहीं पहुंचा, जिससे परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की. वहीं, आज बुधवार को रांगढ़वाला गांव स्थित बिजली घर के पास स्थित जंगल क्षेत्र में गुरमीत का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ है.

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

गुरमीत देर से पहुंचा था परीक्षा केन्द्र: कलियर थानाध्यक्ष थाना दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि इंटरमीडिएट की परीक्षा देने आए छात्र का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने का मामला सामने आया है. छात्र परीक्षा समाप्त होने से कुछ समय पहले ही केंद्र पर पहुंचा था, इसलिए वह परीक्षा में शामिल नहीं हो पाया. उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया गुरमीत द्वारा आत्महत्या करने की बात सामने आई है. बहरहाल मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया गया है.

Hot this week

Kedarnath Yatra मार्ग पर हादसा, छौड़ी गधेरे के पास खाई में गिरा यात्री

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Kedarnath Yatra मार्ग पर सोमवार सुबह...

Haldwani शुद्धिकरण विवाद पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, आज सीएम आवास का करेगी घेराव

एफएनएन, देहरादून : Haldwani में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष...

Nepal में भूस्खलन से बनी झील ने बढ़ाई चिंता, काली नदी चेतावनी स्तर के बेहद करीब

एफएनएन, पिथौरागढ़ : Nepal के दार्चुला जिले के भट्टार...

Topics

Kedarnath Yatra मार्ग पर हादसा, छौड़ी गधेरे के पास खाई में गिरा यात्री

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Kedarnath Yatra मार्ग पर सोमवार सुबह...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img