03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

हरिद्वार की प्रति व्यक्ति आय सबसे ज्यादा, ऊधमसिंह नगर दूसरे स्थान पर, यहां पढ़ें पूरी सूची

Spread the love

एफएनएन, हरिद्वार : प्रदेश में हरिद्वार की प्रति व्यक्ति आय सबसे अधिक है। जबकि राज्य की अर्थव्यवस्था में प्राथमिक क्षेत्र के योगदान के मामले में ऊधमसिंह नगर, द्वितीयक क्षेत्र में हरिद्वार, तृतीयक क्षेत्र में देहरादून पहले पायदान पर है।

आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य की प्रति व्यक्ति आय 2,05,246 रुपये है। इसके सापेक्ष जिलावार देखें तो हरिद्वार की प्रति व्यक्ति आय 3,62,688 रुपये, ऊधमसिंह नगर की 2,69,070 रुपये, देहरादून की 2,35,707 रुपये है। पर्वतीय जिलों की बात करें तो नैनीताल जिले की 1,90,627, चंपावत की 1,16,136, अल्मोड़ा की 1,00,844, बागेश्वर की 98,755, पिथौरागढ़ की 1,18,678, पौड़ी की 1,08,640, टिहरी की 1,03,345, रुद्रप्रयाग की 93,160, चमोली की 1,27,330 और उत्तरकाशी की 1,07,281 रुपये है। वर्ष 2001 के सापेक्ष देखें तो सभी जिलों की प्रति व्यक्ति आय दोगुनी तक हो गई है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
  • प्राथमिक क्षेत्र में ऊधमसिंह नगर की सहभागिता सबसे ज्यादा

राज्य की अर्थव्यवस्था में प्राथमिक क्षेत्र (कृषि, पशुपालन, वानिकी एवं लठ्ठा बनाना, मत्स्य पालन, खनन एवं उत्खनन) में सहयोग के क्षेत्र में 5408 करोड़ के साथ ऊधमसिंह नगर सबसे ऊपर है। इसके बाद 5388 करोड़ के साथ हरिद्वार दूसरे, 3805 करोड़ के साथ देहरादून तीसरे स्थान पर है। प्राथमिक क्षेत्र में नैनीताल चौथे, अल्मोड़ा पांचवें, पौड़ी छठे, पिथौरागढ़ सातवें, टिहरी आठवें, चमोली 9वें, उत्तरकाशी 10वें, बागेश्वर 11वें, चंपावत 12वें और रुद्रप्रयाग 13वें पायदान पर है।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

 

  • द्वितीयक क्षेत्र में हरिद्वार की सहभागिता सबसे ज्यादा

अर्थव्यवस्था के द्वितीयक क्षेत्र (विनिर्माण, विद्युत, गैस, जलापूर्ति एवं अन्य उपयोगी सेवाएं, निर्माण) में सहयोग के मामले में 57,925 करोड़ के साथ हरिद्वार पहले, 299,962 करोड़ के साथ ऊधमसिंह नगर दूसरे और 17,847 करोड़ के साथ देहरादून तीसरे स्थान पर है। वहीं, नैनीताल चौथे, पौड़ी पांचवें, टिहरी छठे, अल्मोड़ा सातवें, चमोली आठवें, पिथौरागढ़ 9वें, चंपावत 10वें, उत्तरकाशी 11वें, रुद्रप्रयाग 12वें, बागेश्वर 13वें स्थान पर है।

ये भी पढ़ें… रामलला के चढ़ावे में निरंतर हो रही वृद्धि, दानपात्र के नोट-सिक्के व सोना-चांदी की गिनती और छंटनी को लगेगी मशीन

  • तृतीयक क्षेत्र में देहरादून सबसे ऊपर

अर्थव्यवस्था के तृतीयक क्षेत्र(परिवहन, भंडारण, संचार एवं प्रसारण संबंधी सेवाएं (व्यापार, होटल, जलपान गृह, वित्तीय सेवाएं, स्थावर संपदा, आवास का स्वामित्व व व्यावसायिक सेवाएं, लोक प्रशासन व अन्य) में सहयोग 26,328 करोड़ के साथ देहरादून पहले, 19,136 करोड़ के साथ ऊधमसिंह नगर दूसरे और 17,802 करोड़ के साथ हरिद्वार तीसरे पायदान पर है। इसके अलावा, नैनीताल चौथे, पौड़ी पांचवें, अल्मोड़ा छठे, पिथौरागढ़ सातवें, टिहरी आठवें, चमोली 9वचें, उत्तरकाशी 10वें, चंपावत 11वें, बागेश्वर 12वें और रुद्रप्रयाग 13वें पायदान पर है।

Hot this week

Pithoragarh में भूस्खलन से चीन सीमा को जोड़ने वाली सड़क बंद, BRO ने शुरू किया मलबा हटाने का काम

एफएनएन, पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत जनपद पिथौरागढ़...

UKSSSC ने सहायक कृषि अधिकारी भर्ती 2026 का नया सिलेबस जारी किया

एफएनएन, देहरादून : UKSSSC उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग...

Topics

UKSSSC ने सहायक कृषि अधिकारी भर्ती 2026 का नया सिलेबस जारी किया

एफएनएन, देहरादून : UKSSSC उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग...

Bktc Donation पर कांग्रेस का हमला, गणेश गोदियाल ने उठाए गंभीर सवाल

एफएनएन, देहरादून : Bktc Donation उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img