03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक आज, संभावित प्रत्याशियों के लिए नामों के पैनल पर होगा मंथन

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा की चुनाव प्रबंधन की बैठक मंगलवार को प्रदेश पार्टी कार्यालय में होगी। बैठक में चुनाव की रणनीति बनाई जाएगी। इसके बाद प्रत्याशियों के नामों पर विचार कर पैनल केंद्रीय संसदीय बोर्ड को भेजने के लिए चुनाव समिति की बैठक होगी।

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि पहली बैठक सुबह प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति की होगी। प्रदेश चुनाव प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में होने वाली इस बैठक में समिति के सभी 38 विभागों के प्रमुख एवं सह प्रमुख शामिल होंगे। जिसमें आगामी चुनाव रणनीति को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा कर कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया जाएगा।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
  • चुनाव समिति के सभी सदस्य होंगे शामिल

इसके बाद अपराह्न तीन बजे से प्रदेश चुनाव समिति की बैठक होगी, जिसमें चुनाव प्रभारी एवं प्रदेश अध्यक्ष के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय, पूर्व मुख्यमंत्री, सभी सांसद, कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत, सतपाल महाराज समेत पार्टी चुनाव समिति के सभी सदस्य शामिल होंगे।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

इस बैठक में सभी लोकसभा सीटों में प्रत्याशी चयन की दृष्टि से भेजे गए पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। जिसके बाद सभी सीटों के लिए संभावित नामों का पैनल प्रदेश चुनाव समिति केंद्रीय संसदीय बोर्ड को भेजेगी।

Hot this week

Nepal में भूस्खलन से बनी झील ने बढ़ाई चिंता, काली नदी चेतावनी स्तर के बेहद करीब

एफएनएन, पिथौरागढ़ : Nepal के दार्चुला जिले के भट्टार...

Rudrapur में यूथ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, खड़गे ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में शनिवार को यूथ कांग्रेस ने...

Topics

Kerala में दर्दनाक सड़क हादसा, तमिलनाडु के 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

एफएनएन, त्रिशूर : Kerala के त्रिशूर जिले में शुक्रवार देर...

kedarnath हेली सेवा 15 सितंबर से होगी शुरू, 7 सितंबर से IRCTC पर टिकट बुकिंग

एफएनएन, देहरादून : चारधाम यात्रा के दूसरे चरण को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img