03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

किशोरी की हत्या कर शव दफनाने की सूचना पर पहुंची पुलिस, परिजनों पर शक, जांच शुरू

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : रुद्रपुर में एक किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन किशोरी का शव दफनाने के लिए रामपुर के अजीमनगर ले गए। पुलिस को इसकी भनक लगी तो अजीमनगर पहुंच गई और यूपी के रामपुर जिला पुलिस की मदद से मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया। किशोरी के चेहरे पर चोट के निशान बताए जा रहे हैं। इससे पुलिस को उसकी हत्या का संदेह है। हालांकि परिजनों का कहना है कि किशोरी ने डांट से क्षुब्ध होकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस के अनुसार, बीते शनिवार रंपुरा चौकी क्षेत्र के पहाड़गंज के एक मोहल्लेवासी की 15 साल की पुत्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इसके बाद परिजन किशोरी के शव को यूपी के अजीमनगर जिला रामपुर ले गए। किशोरी की हत्या कर शव अजीमनगर में दफनाने ले जाने की सूचना मिली तो चौकी प्रभारी नवीन बुधानी टीम के साथ अजीमनगर पहुंच गए और परिजन शव को दफनाते इससे पहले अजीमनगर पुलिस की मदद से शव कब्जे में लेकर रुद्रपुर ले आए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस किशोरी की कॉल डिटेल भी खंगाल रही है।

कोतवाल धीरेन्द्र कुमार ने बताया कि संदिग्ध हालात में किशोरी की मौत हुई है। मौत का सही कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया है। मृतका के पिता से भी पूछताछ की जा रही है। इधर, परिजनों का कहना है कि किशोरी ने डांट से क्षुब्ध होकर फांसी लगा कर आत्महत्या की है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
  • डॉक्टरों के पैनल से कराया पोस्टमार्टम

किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत के मामले के बाद उसके चेहरे पर चोट के निशान होना बताया जा रहा है। पुलिस भी किशोरी की हत्या होने के संदेह के चलते कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। इसी वजह से पुलिस ने किशोरी के शव का डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया है। ताकि, मौत का सही कारण सामने आ सके।

  • पुलिस को बिना सूचना के शव यूपी ले गए परिजन

किशोरी ने डांट से क्षुब्ध होकर अगर आत्महत्या की भी है तो परिजन पुलिस को बिना सूचना दिए ही शव को यूपी के अजीमनगर में दफन करने क्यों ले गए। पुलिस को जानकारी क्यों नहीं दी गई। चेहरे पर चोट के निशान कैसे हैं, ये सभी सवाल परिजनों को शक के दायरे में ले आए हैं। इन्हीं सवालों को जानने के लिए पुलिस अब परिजनों से पूछताछ में जुटी है।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow
  • ऑनर किलिंग का तो नहीं मामला

किशोरी की संदिग्ध मौत के पीछे कहीं ऑनर किलिंग का मामला तो नहीं है। पहाड़गंज क्षेत्र में किशोरी की मौत के बाद ऑनर किलिंग की चर्चाएं तेज हैं। पुलिस को भी आत्महत्या की कहानी में झोल नजर आ रहा है। यही वजह है कि पुलिस शव को वापस ले आई और अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत की सूचना पर अजीमनगर थाना पुलिस की मदद से किशोरी के शव को कब्जे में लिया गया है। किशोरी की मौत को लेकर कई एंगल पर जांच की जा रही है। शव का डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया है। किशोरी के चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं। इसकी भी जानकारी ली जा रही है। अगर हत्या की गई होगी तो सख्त कार्रवाई की जाएगी

Hot this week

Nepal में भूस्खलन से बनी झील ने बढ़ाई चिंता, काली नदी चेतावनी स्तर के बेहद करीब

एफएनएन, पिथौरागढ़ : Nepal के दार्चुला जिले के भट्टार...

Rudrapur में यूथ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, खड़गे ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में शनिवार को यूथ कांग्रेस ने...

Topics

Kerala में दर्दनाक सड़क हादसा, तमिलनाडु के 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

एफएनएन, त्रिशूर : Kerala के त्रिशूर जिले में शुक्रवार देर...

kedarnath हेली सेवा 15 सितंबर से होगी शुरू, 7 सितंबर से IRCTC पर टिकट बुकिंग

एफएनएन, देहरादून : चारधाम यात्रा के दूसरे चरण को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img