Thursday, March 5, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडउत्तराखंड सरकार की सौगात, 25 हजार उपनल कर्मियों का 10 प्रतिशत...

उत्तराखंड सरकार की सौगात, 25 हजार उपनल कर्मियों का 10 प्रतिशत मानदेय बढ़ा, आदेश जारी

एफएनएन देहरादून : उत्तराखंड के 25 हजार उपनल कर्मचारियों का 10 प्रतिशत मानदेय बढ़ाया गया है। वित्त विभाग से इसकी मंजूरी मिलने के बाद आज शासन ने इसके आदेश जारी कर दिए।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM

प्रदेश के उपनल कर्मचारी पिछले काफी समय से हर साल 20 प्रतिशत मानदेय बढ़ाने सहित कई मांगों पर अमल की मांग कर रहे थे। लंबित मांगों को लेकर कर्मचारी बीते दिनों आठ दिन कार्यबहिष्कार पर रहे। कर्मचारियों का कहना था कि सरकार मंत्रिमंडल की उप समिति की रिपोर्ट को लागू करे।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट में जो एसएलपी दाखिल की गई है, उसे वापस लेकर हाईकोर्ट के आदेश पर अमल किया जाए। किसी भी उपनल कर्मचारी की सेवा समाप्त न की जाए। उपनल कर्मचारी की मौत पर मृतक आश्रितों को नौकरी दी जाए। इस मामले में सीएम पुष्कर सिंह धामी से 10 प्रतिशत मानदेय बढ़ाने एवं अन्य मांगों के लिए समिति गठित करने के आश्वासन के बाद कर्मचारियों ने आंदोलन स्थगित किया था।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments