Tuesday, February 10, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeमनोरंजनदीपिका ने ड्रग्स चैट की बात कबूली, श्रद्धा और सारा से पूछताछ...

दीपिका ने ड्रग्स चैट की बात कबूली, श्रद्धा और सारा से पूछताछ जारी

एफएनएन, मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच के सिलसिले में सामने आए बॉलीवुड के ड्रग्स कनेक्शन में आज सबसे बड़ी पेशी हो रही है। दीपिका पादुकोण से नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के कोलाबा स्थित गेस्ट हाउस में पूछताछ चल रही है। उधर श्रद्धा कपूर और सारा अली खान से एनसीबी  के बल्लार्ड एस्टेट स्थित ऑफिस में सवाल-जवाब किए जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक दीपिका और उनकी मैनेजर करिश्मा प्रकाश ने ड्रग्स चैट की बात कबूल की है। सूत्रों के मुताबिक दीपिका के पहुंचने पर एनसीबी ने सबसे पहले उन्हें आरोपों के बारे में बताया। उसके डेटा बैकअप लेने के लिए दीपिका के 2 मोबाइल फोन ले लिए गए। उनसे कहा गया कि इस मामले में किसी संदिग्ध या आरोपी से बात नहीं करेंगी। उसके बाद एक अंडरटेकिंग पर साइन करवाए गए। उनसे कहा गया कि 3 फेज में पूछताछ की जाएगी, इसके लिए 3-4 राउंड हो सकते हैं।

ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments