03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड के 13 जिलों में 1.77 लाख मतदाता पहचान पत्र निरस्त, दून में सबसे ज्यादा लोग वोटर लिस्ट से हुए बाहर

एफएनएन, हल्द्वानी:  उत्तराखंड के 13 जिलों में 1.77 लाख लाख मतदाता पहचान पत्र निरस्त कर दिए गए हैं। देहरादून में सबसे ज्यादा 34039 लोगों का नाम हटाया गया है। दून समेत शीर्ष तीन में हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर भी शामिल हैं। एक साल तक हुए भौतिक सत्यापन व अन्य प्रक्रिया को पूरा करने के बाद यह छंटनी की गई।

मतदाता की मौत, दूसरी जगह शिफ्ट होना और दो अलग-अलग सूची में नाम शामिल होना इसकी प्रमुख वजह है। वहीं, वोटर लिस्ट से हटाए लोगों की पूरी जानकारी राजनैतिक दलों को भी दी गई है। ताकि प्रक्रिया पर किसी तरह के सवाल न उठ सके। लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग तेजी से आगे बढ़ रहा है।

सर्वे के दौरान नए वोटरों को जोड़ने के साथ यह भी देखा गया कि पूर्व में हुए चुनाव में दर्ज नामों की स्थिति क्या है। नौ नवंबर 2022 से 21 सितंबर 2023 के बीच हुई सत्यापन की प्रक्रिया के बाद 13 जिलों की मतदाता सूची से 177609 नामों को हटाया गया।

व्यक्ति का नाम, विधानसभा, मतदाता पहचान पत्र नंबर, बूथ स्थल आदि की जानकारी भी वेबसाइट पर दर्ज की गई है। नैनीताल जिले में सूची से हटे नामों की संख्या 16020 है।

मृत्यु प्रमाणपत्र जुटाए, शिफ्टिंग पर नोटिस भेजे

एडीएम नैनीताल शिवचरण द्विवेदी का कहना है कि जिन लोगों की मौत हो चुकी है, उनके मृत्यु प्रमाणपत्र जुटाने के बाद बीएलओ से जांच करवाई गई। शिफ्टिंग मतदाताओं के लिए बीएलओ और प्रधान की उपस्थिति में समिति बनी। इन नामों को ढूंढ एसडीएम के माध्यम से नोटिस भेजे गए।

दूसरी जगह शिफ्ट होने संग वहां भी वोटर कार्ड बनाने की बात बताने पर एक जगह से नाम हटा दिया गया। तीसरी श्रेणी उन लोगों की थी जो कि गांव और शहर दो जगह की लिस्ट में शामिल थे। प्रधानी चुनाव में मतदान के चक्कर ज्यादातर लोग ऐसा करते हैं।

जिला – निरस्त कार्ड

हरिद्वार – 25936

नैनीताल – 16020

अल्मोड़ा – 12360

ऊधम सिंह नगर – 22415

पिथौरागढ़ – 14561

बागेश्वर – 4673

चंपावत – 4034

चमोली – 6506

उत्तरकाशी – 6489

रुद्रप्रयाग – 4242

टिहरी – 8687

पौड़ी – 17647

देहरादून – 34039

किस जिले में कितने मतदाता पहचान पत्र निरस्त

उत्तराखंड में 8336780 वोटर – 129062 का पहला वोट

22 जनवरी को मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने आंकड़े जारी कर बताया था कि राज्य में वोटरों की कुल संख्या 8336780 है। इनमें 129062 युवा ऐसे हैं जो पहली बार वोट देंगे। इनकी उम्र 18 से 19 के बीच है। सिर्फ रुद्रप्रयाग जिले में पुरुषों के मुकाबले महिला मतदाताओं की संख्या अधिक हैं। वहीं, बागेश्वर, चंपावत में जनवरी तक एक भी ट्रांसजेंडर मतदाता नहीं था।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज के स्वास्थ्य में सुधार,आचार्य बालकृष्ण ने जाना हाल

Hot this week

Ramsharan Nautiyal ने थामा कांग्रेस का हाथ, 2027 चुनाव से पहले BJP को झटका

एफएनएन, देहरादून : Ramsharan Nautiyal उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव...

Rekha Arya के पति गिरधारी लाल साहू को झटका, SC/ST कोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका खारिज की

एफएनएन, उत्तराखंड : Rekha Arya उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री...

Salman Khan के साथ काम करने वालों को धमकी, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में नया मोड़

एफएनएन, मुंबई : Salman Khan बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ...

Topics

Ramsharan Nautiyal ने थामा कांग्रेस का हाथ, 2027 चुनाव से पहले BJP को झटका

एफएनएन, देहरादून : Ramsharan Nautiyal उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव...

Salman Khan के साथ काम करने वालों को धमकी, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में नया मोड़

एफएनएन, मुंबई : Salman Khan बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img