03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड को नशा मुक्त बनाने के लिए ‘धामी अगेंस्ट ड्रग’ अभियान हुआ शुरू, मुख्यमंत्री को भेजे गए सुझाव

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड को नशा मुक्त बनाने की दिशा में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) महानगर देहरादून ने धामी अगेंस्ट ड्रग अभियान शुरू किया है। जिसके तहत भाजयुमो के पदाधिकारियों ने नशा तस्करों पर नकेल कसने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सुझाव भेजे हैं। रैली निकालकर नशे के विरुद्ध जागरूक करने के साथ ही भाजयुमो ने जिलाधिकारी को सुझाव पत्र सौंपा है।

मंगलवार को भाजयुमो महानगर के पदाधिकारी लैंसडाउन चौक के निकट महानगर कार्यालय में एकत्रित हुए। यहां से धामी अगेंस्ट ड्रग अभियान की शुरुआत करते हुए भाजयुमो ने कलेक्ट्रेट तक जन जागरूकता रैली निकाली। हाथों में पोस्टर लेकर आमजन को नशा मुक्त उत्तराखंड बनाने के लिए प्रेरित किया गया।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
सख्त नकल विरोधी कानून लाया जाए

जिलाधिकारी सोनिका को भाजयुमो पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम प्रेषित सुझाव पत्र सौंपा। जिसमें मांग की है कि जिस प्रकार नकल के विरुद्ध सख्त नकल विरोधी कानून लाया गया है, उसी प्रकार नशे की तस्करी करने वालों के विरुद्ध भी सख्त कानून बनाया जाए। दून में चल रहे नशा मुक्ति केंद्रों का समय-समय पर निरीक्षण करवाया जाए और उन्हें निश्शुल्क दवाएं उपलब्ध कराई जाएं।

नशे की रोकथाम के लिए किए जाएं ये खास काम

स्कूल-कॉलेजों में नशे की रोकथाम के लिए माह में दो बार कार्यशालाओं का आयोजन अनिवार्य किया जाए। साथ ही स्कूल, कॉलेजों के आसपास विशेष निगरानी कराई जाए। ताकि असामाजिक तत्व गिरफ्त में आ सकें।

भाजयुमो ने की ये मांग

भाजयुमो ने मांग की है कि प्रशासन क्लबों को दिए जा रहे एक दिन के बार लाइसेंस को बंद करें। महानगर में संचालित हो रहे समस्त हॉस्टलों का पुलिस वेरिफिकेशन कराया जाए और समय-समय पर हॉस्टलों का निरीक्षण व निगरानी की जाए। उन्होंने मुख्यमंत्री से सुझावों को अपने नशा मुक्ति संकल्प में शामिल करने का आग्रह किया।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Agra Dharmantaran केस : STF और पुलिस ने 4 और आरोपियों को दबोचा

एफएनएन, आगरा: Agra Dharmantaran में बहुचर्चित सगी बहनों के...

Mahila Aarakshan पर सियासत तेज : गोदियाल ने CM धामी को दी खुली बहस की चुनौती

एफएनएन, देहरादून : Mahila Aarakshan उत्तराखंड में महिला आरक्षण...

Rishikesh Karnaprayag रेल प्रोजेक्ट: 14.58 किमी लंबी देश की सबसे बड़ी टनल तैयार

एफएनएन, देहरादून/ऋषिकेश : Rishikesh Karnaprayag उत्तराखंड की बहुप्रतीक्षित ऋषिकेश-कर्णप्रयाग...

Topics

Agra Dharmantaran केस : STF और पुलिस ने 4 और आरोपियों को दबोचा

एफएनएन, आगरा: Agra Dharmantaran में बहुचर्चित सगी बहनों के...

Mahila Aarakshan पर सियासत तेज : गोदियाल ने CM धामी को दी खुली बहस की चुनौती

एफएनएन, देहरादून : Mahila Aarakshan उत्तराखंड में महिला आरक्षण...

Rishikesh Karnaprayag रेल प्रोजेक्ट: 14.58 किमी लंबी देश की सबसे बड़ी टनल तैयार

एफएनएन, देहरादून/ऋषिकेश : Rishikesh Karnaprayag उत्तराखंड की बहुप्रतीक्षित ऋषिकेश-कर्णप्रयाग...

Kumari Selja का गढ़वाल दौरा 6 मई से शुरू, पांच जिलों में संगठन को मजबूत करने पर फोकस

एफएनएन, देहरादून : Kumari Selja प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी...

Uttarakhand Cabinet 2026 : 18 अहम प्रस्ताव पास, 250 नई बसों को मंजूरी

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand Cabinet मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img