03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

दिनदहाड़े बदमाशों ने घर में घुसकर की लूटपाट, महिला की गर्दन पर चाकू से हमला कर किया लहूलुहान

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : रुड़की में एक घर में घुसकर दो बदमाशों ने महिला की गर्दन पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद बदमाश महिला के कान से कुंडल लूटकर फरार हो गए। महिला को गंभीर हालत में रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर पुलिस बदमाशों की तलाश में सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के पुरानी तहसील माता वाली गली में विपिन का मकान है। सोमवार सुबह परिवार के लोग किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे। जबकि विपिन की पत्नी रेखा घर पर अकेली थी। करीब 12 बजे दो बदमाश घर के अंदर घुस आए और लूटपाट करने लगे। रेखा ने विरोध किया तो एक बदमाश ने उसकी गर्दन पर चाकू से हमला कर लहूलुहान कर दिया।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

 

कान के कुंडल लूटकर फरार हो गए। रेखा ने किसी तरह घर से बाहर निकलकर शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। लोगों ने रेखा को रुड़की के सिविल अस्पताल पहुंचाया और घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी। कोतवाली प्रभारी गोविंद कुमार ने बताया कि बदमाशों की तलाश के लिए सीसीटीवी कैमरे कंगाल जा रहे हैं।

Hot this week

Pithoragarh में भूस्खलन से चीन सीमा को जोड़ने वाली सड़क बंद, BRO ने शुरू किया मलबा हटाने का काम

एफएनएन, पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत जनपद पिथौरागढ़...

UKSSSC ने सहायक कृषि अधिकारी भर्ती 2026 का नया सिलेबस जारी किया

एफएनएन, देहरादून : UKSSSC उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग...

Topics

UKSSSC ने सहायक कृषि अधिकारी भर्ती 2026 का नया सिलेबस जारी किया

एफएनएन, देहरादून : UKSSSC उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग...

Bktc Donation पर कांग्रेस का हमला, गणेश गोदियाल ने उठाए गंभीर सवाल

एफएनएन, देहरादून : Bktc Donation उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img