Saturday, March 7, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराष्ट्रीयएक युवती के दो प्रेमी, राहगीर को चुकानी पड़ी बड़ी कीमत

एक युवती के दो प्रेमी, राहगीर को चुकानी पड़ी बड़ी कीमत

एफएनएन, नई दिल्ली:  एक युवती के दो प्रेमियों की दुश्मनी की कीमत राहगीर को चुकानी पड़ी। असल एक प्रेमी ने दूसरे प्रेमी के दोस्त पर हमला किया इस दौरान एक राहगीर ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो उसको भी बुरी तरह पीटा गया और इलाज के बाद अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

रेहान को बचाने की कोशिश में गई जान

जानकारी के अनुसार सावदा गांव, जेजे कलोनी की एक युवती सैदर और अंकित से प्रेम संबंध रखती थी। जब दोनों युवकों को पता चला कि युवती के दोनों के साथ रिश्ते में हैं तो दोनों युवकों ने युवती से पूछा कि वह किसी एक को चुन ले। इस पर युवती ने सैदर के साथ रिश्ता रखने की बात कही। इसके बाद से अंकित और सैदर में दुश्मनी हो गई। सैदर का दोस्त रेहान जेजे कालोनी के ओ ब्लाॅक स्थित अपने घर के पास खड़ा था। इसी दौरान अंकित ने 15-20 लोगों के साथ रेहान पर हमला कर दिया। रेहान जान बचाने के लिए गली की तरफ भाग रहा था तभी वहां से गुजर रहे शौकत ने रेहान को बचाने की कोशिश की। इस बीच बिजली चली गई। अंधेरे में हमलावरों ने करीब एक घंटे तक दोनों युवकों की पिटाई की और फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने दोनों को घायल अवस्था में संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां घायल शौकत की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस अब तक पांच लोगों को हिरासत में ले चुकी है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments