03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

सिलक्यारा सुरंग में पूजा-अर्चना के बाद सुरक्षात्मक कार्य शुरू, काम पर लौटा सुरंग में फंसा बंगाल का मजदूर

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, देहरादून : सिलक्यारा सुरंग में पूजा-अर्चना के साथ सुरक्षात्मक कार्य शुरू हो गए हैं। वहीं हादसे के बाद 17 दिन अंदर फंसा रहा पश्चिम बंगाल का एक मजदूर भी काम पर लौट आया है। शुक्रवार को यहां सुरक्षात्मक कार्य से पहले एक पंडित से पूजा अर्चना करवाई गई।

अधिकारियों का कहना है कि सुरंग के सिलक्यारा छोर से डी वाटरिंग शुरू करने में अभी एक सप्ताह का समय लगेगा। उससे पहले सुरक्षा के लिए ह्यूम पाइप बिछाने सहित अन्य जरूरी काम किए जाएंगे। बीते नवंबर माह में हुए भूस्खलन हादसे के बाद से सुरंग निर्माण का काम बंद है।

23 जनवरी को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने कार्यदायी संस्था एनएचआईडीसीएल को सुरंग का निर्माण शुरू करने की अनुमति दी। जिसके बाद बड़कोट मुहाने से डी-वाटरिंग चालू कर दी गई थी, लेकिन सिलक्यारा छोर से भूस्खलन के मलबे के चलते यह काम शुरू नहीं हो पाया था।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

कार्य में सफलता के लिए प्रार्थना कर प्रसाद भी बांटा

अधिकारियों का कहना है कि इस छोर से सुरंग के सुदृढ़ीकरण के बाद ही डी वाटरिंग की जाएगी। डी वाटरिंग के बाद मलबा हटाने के उपरांत ही काम शुरू होगा। निर्माण की अनुमति मिलने के 10 दिन बाद शुक्रवार को यहां पूजा अर्चना की गई। साथ ही कार्य में सफलता के लिए प्रार्थना कर प्रसाद भी बांटा गया।सुरंग में शुक्रवार को सुरक्षात्मक काम शुरू कर दिए गए हैं। सुरक्षा के लिए ह्यूम पाइप बिछाए जा रहे हैं। इसके बाद डी-वाटरिंग शुरू करने में एक सप्ताह का समय लगेगा।

मानिक बोला-जो हुआ वह हादसा था

भूस्खलन हादसे के बाद सुरंग में 17 दिन फंसा रहा पश्चिम बंगाल के कूच बिहार निवासी मानिक तालुकदार भी काम पर लौट आया है। इलेक्ट्रिशियन मानिक ने बताया कि उन्होंने अपने साथियों को सुरंग निर्माण को अनुमति मिलने की जानकारी दी है। उनके तीन साथी रास्ते में हैं। अन्य साथी भी जल्द काम पर लौटेंगे। जो हुआ वह हादसा था, अब काम शुरू करना है।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Kedarnath Heli सेवा ठप, पहले ही दिन श्रद्धालु परेशान

एफएनएन, केदारनाथ धाम: Kedarnath Heli एक ओर जहां कपाट...

Dehradun Police में बड़ा फेरबदल, SSP प्रमेंद्र डोबाल ने 54 पुलिसकर्मियों का किया ट्रांसफर

एफएनएन, देहरादून : Dehradun Police एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने...

Badrinath Dham में पहुंचीं उद्धव-कुबेर डोलियां, 23 अप्रैल को खुलेंगे कपाट

एफएनएन, चमोली (उत्तराखंड) : Badrinath Dham आस्था, परंपरा और...

Kedarnath Dham के कपाट खुले, जयकारों से गूंजा पूरा परिसर

एफएनएन, उत्तराखंड : Kedarnath Dham के कपाट आज सुबह शुभ...

Topics

Kedarnath Heli सेवा ठप, पहले ही दिन श्रद्धालु परेशान

एफएनएन, केदारनाथ धाम: Kedarnath Heli एक ओर जहां कपाट...

Badrinath Dham में पहुंचीं उद्धव-कुबेर डोलियां, 23 अप्रैल को खुलेंगे कपाट

एफएनएन, चमोली (उत्तराखंड) : Badrinath Dham आस्था, परंपरा और...

Kedarnath Dham के कपाट खुले, जयकारों से गूंजा पूरा परिसर

एफएनएन, उत्तराखंड : Kedarnath Dham के कपाट आज सुबह शुभ...

Yamunotri Dham Yatra के दौरान दो श्रद्धालुओं की मौत, स्वास्थ्य पर उठे सवाल

एफएनएन, उत्तरकाशी: Yamunotri Dham Yatra चारधाम यात्रा की शुरुआत...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img