03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड : हरीश रावत ने चुनाव से पहले कही दिल की बात…जानें फिर क्यों चर्चाओं में आया यह परिवार

Spread the love

एफएनएन, नैनीताल:  कांग्रेस नेता हरीश रावत का परिवार प्रेम फिर कुलाचे मार रहा है। सियासी करीबियों को भले ही ये बात रास नहीं आ रही हो लेकिन बात कांग्रेस के कद्दावर नेता की है तो सभी चुप है। कांग्रेस नेता हरीश रावत ने हरिद्वार लोकसभा सीट से अपने बेटे को चुनाव लड़ाने की इच्छा व्यक्त की है। उन्होंने इसे अपने मन की बात बताते हुए टिकट का फैसला कांग्रेस पार्टी पर डाल दिया है। कहा कि जो लंबे समय से काम कर रहे हैं, उन्हें पुरस्कार मिलना चाहिए।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

का बुधवार को नैनीताल रोड स्थित एक होटल में प्रेसवार्ता करते हुए पूर्व सीएम रावत ने कहा कि मैं सामान्य घर से राजनीति में आया हूं। इसमें परिवार ने मेरी भरपूर मदद की है। मेरा बेटा भी लंबे समय से पार्टी व संगठन की मजबूती के लिए काम करता रहा है, इसलिए मेरी इच्छा है कि उसे हरिद्वार संसदीय सीट से टिकट मिले। मैं पार्टी से कहूंगा कि मेरे बेटे को चुनाव लड़ाओ।

ये पढ़ें- भाजपा ने राज्य की पांचों लोकसभा सीटों पर चुनाव कार्यालय शुरू, सीएम धामी ने परेड ग्राउंड से किया शुभारंभ

रावत ने कहा कि जो काम कर रहें हैं, उन्हें पुरस्कार मिलना चाहिए। मैंने जिन्हें राजनीतिक रूप से तैयार किया है वे लोग सक्षम हैं। हरिद्वार की जनता और पार्टी का जो निर्णय होगा, वह अंतिम होगा। उन्होंने कहा कि उनका बेटा उत्तराखंड यूथ कांग्रेस का पहला निर्विरोध अध्यक्ष रहा है। उसे अभी तक विधायक तो क्या, ब्लॉक प्रमुख तक चुनाव नहीं लड़ाया गया है।

उन्होंने आगे कहा कि चंडीगढ़ में इंडिया एलायंस के जीते हुए मेयर प्रत्याशी को जिस तरह से भाजपा सरकार ने नकारा है, वह पूरी दुनिया ने देखा, यह खतरनाक है। कहा कि नीतीश कुमार के एनडीए में जाने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। इंडिया गठबंधन में उन्हें प्रधानमंत्री के चेहरे के रूप में देखा जा रहा था। एनडीए में जाकर उन्होंने अपना नुकसान कर लिया है।

हरीश रावत का परिवार मोह नहीं छूट रहा

पत्नी, बेटी के बाद अब बेटे के लिए मांगा टिकट

रेणुका रावत: वर्ष 2004 में रेणुका रावत अल्मोड़ा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ चुकी हैं। इस चुनाव में भाजपा के बची सिंह रावत जीते।
हरीश रावत: वर्ष 2009 में हरीश रावत के हरिद्वार से चुनाव लड़ा
रेणुका रावत: वर्ष 2014 में हरिद्वार लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत की पत्नी रेणुका रावत थीं
अनुपमा: 2022 में हरिद्वार ग्रामीण से हरीश रावत की लड़की अनुपमा विधायक हैं।
आनंद रावत: 2011 में आनंद रावत ने यूथ कांग्रेस का चुनाव लड़ा और जीते।
करन मेहरा:  करन मेहरा हरीश रावत के साले हैं अभी प्रदेश अध्यक्ष हैं। ये कई बार चुनाव लड़ सकते हैं।

Hot this week

Nepal में भूस्खलन से बनी झील ने बढ़ाई चिंता, काली नदी चेतावनी स्तर के बेहद करीब

एफएनएन, पिथौरागढ़ : Nepal के दार्चुला जिले के भट्टार...

Rudrapur में यूथ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, खड़गे ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में शनिवार को यूथ कांग्रेस ने...

Topics

Kerala में दर्दनाक सड़क हादसा, तमिलनाडु के 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

एफएनएन, त्रिशूर : Kerala के त्रिशूर जिले में शुक्रवार देर...

kedarnath हेली सेवा 15 सितंबर से होगी शुरू, 7 सितंबर से IRCTC पर टिकट बुकिंग

एफएनएन, देहरादून : चारधाम यात्रा के दूसरे चरण को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img