03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बाल्य देखभाल अवकाश में दोनों साल मिलेगा पूरा वेतन, 80 फीसदी भुगतान का नियम हटाया

एफएनएन, देहरादून:  प्रदेश की महिला सरकारी सेवकों और एकल अभिभावकों को अब बाल्य देखभाल अवकाश के दूसरे वर्ष में भी पूरा वेतन मिलेगा। कैबिनेट ने बुधवार को इस पर मुहर लगा दी। जिसके बाद सचिवालय संघ ने मुख्यमंत्री व सभी अफसरों का आभार जताया है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
पिछले साल जून में सरकार ने एक आदेश जारी किया था, जिसके तहत महिला सरकारी सेवकों के साथ एकल अभिभावक महिला एवं पुरुष को इस शर्त पर दो वर्ष का बाल्य देखभाल अवकाश मिलेगा कि पहले वर्ष में पूरा वेतन और दूसरे वर्ष में 80 प्रतिशत वेतन मिलेगा। इस पर सचिवालय संघ समेत कई संगठनों ने संशोधन की मांग की थी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसकी घोषणा कर दी थी। अब 80 प्रतिशत का नियम समाप्त कर दिया गया है। दोनों वर्षों में पूरा वेतन मिलेगा।

सचिवालय संघ ने इस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मंत्रियों और शासन के वरिष्ठ अधिकारियों का आभार जताया है। सचिवालय संघ के अध्यक्ष सुनील लखेड़ा, उपाध्यक्ष जीतमणि पैन्यूली, महासचिव राकेश जोशी व सभी पदाधिकारियों ने कहा कि संघ सदैव कार्मिक हितों के लिए प्रयासरत और संघर्षरत है। सचिवालय संघ ने अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन का भी आभार जताया।

ये भी पढ़ें…सीएम धामी नवमतदाता सम्मलेन में बोले सही जगह करें मतदान…आपके एक वोट से ही अयोध्या में विराजे हैं राम

Hot this week

Mizoram में UKNA के कमांडर-इन-चीफ थांगखोमांग हाओकिप गिरफ्तार

एफएनएन , तेजपुर/आइजोल : मिजोरम की राजधानी आइजोल में...

Mohbewala में गर्ल्स हॉस्टल में घुसा ईंटों से लदा ट्रक, बाल-बाल बची छात्राएं

एफएनएन, देहरादून : क्लेमेंटाउन थाना क्षेत्र के मोहब्बेवाला में...

Dehradun की सड़कों पर सीमेंट की ईंटों का पैचवर्क, राहत या बढ़ी परेशानी?

एफएनएन, देहरादून : मानसून के दौरान हुई लगातार बारिश...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img