03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

सीएम धामी नवमतदाता सम्मलेन में बोले सही जगह करें मतदान…आपके एक वोट से ही अयोध्या में विराजे हैं राम

Spread the love

एफएनएन, रुड़की :  नमो नवमतदाता सम्मलेन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि युवा नव मतदाता ही नहीं है, बल्कि भाग्य विधाता हैं। कहा कि युवा पीढ़ी वोट  की कीमत समझ चुकी है और बढ़चढ़कर भाग ले रही है। कहा कि युवा अपना वोट सही जगह इस्तेमाल करें। आज आपके एक वोट से ही अयोध्या में श्रीराम विराजे हैं।

यह बात उन्होंने बृहस्पतिवार को पिरान कलियर क्षेत्र के आरसीई कॉलेज में आयोजित सम्मेलन का शुभारंभ करते हुए कही। सीएम ने कहा कि पिछले दिनों जो मतदान प्रतिशत बढ़ा है, वह युवाओं की वजह से बढ़ा है। आज चुनाव आयोग के साथ-साथ हमें भी मतदान प्रतिशत बढ़ाने का काम करना होगा। इस काम के लिए अपनी भूमिका का अहम योगदान देना होगा।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
प्रधानमंत्री ने राजनीति की परिभाषा बदल दी है। आज जो विपक्ष है वह दिशाहीन है। वह सिर्फ विरोध कर रहा है। इसके अलावा कुछ नहीं कर रहे हैं। कहा कि जो इंडिया गठबंधन बना है, वह बिखर चुका है। भाजपा में सबसे पहले देश, फिर पार्टी हैं और अंत में कार्यकर्ता हैं।

प्रधानमंत्री ने अंतिम छोर तक काम करने का काम किया है। भगवान राम हमारे हर क्षण में रहे हैं। आज अयोध्या में भगवान राम विराजमान हो गए हैं। यह हमारे लिए गौरव की बात है। कहा कि आपके एक वोट से ही आज उत्तराखंड सरकार कठिन निर्णय लेने का काम कर रही है।

Namo Navvoter Sammelan 2024 in Roorkee CM Dhami told about Youth Vote and Ramlala

जल्द आएगा यूसीसी

आज प्रदेश में नकल का जो काम चल रहा था। इस अपराध को मुक्त करने का काम भी आपके ही वोट से हुआ है। कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार को उखाड़ने का काम सरकार कर रही है। एक सामान नागरिकता कानून प्रदेश में लाने का काम भी हमारी सरकार लागू करने जा रही है। कहा कि आज कमेटी ने ड्राफ्ट पूरा कर लिया है। अब जल्द ही कानून लाया जाएगा। कहा कि राम से  राष्ट्र का उदय हो रहा है और रामराज आ रहा है। इसलिए सभी लोग प्रधानमंत्री का सहयोग करें और अपने वोट का सही प्रयोग करें।

वोट करने की ली शपथ

सम्मलेन में मुख्यमंत्री ने युवाओं को वोट करने की शपथ दिलाई। साथ ही युवाओं को अपना वोट सही जगह देने के लिए प्रेरित किया गया।

Hot this week

Devprayag में गंगाजल भरते समय कांवड़िया गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

एफएनएन, देवप्रयाग : Devprayag थाना देवप्रयाग क्षेत्र के टोड़ेश्वर...

Dehradun में BJP की गढ़वाल मंडल संगठनात्मक बैठक शुरू, CM धामी और महेंद्र भट्ट मौजूद

एफएनएन, देहरादून : Dehradun भारतीय जनता पार्टी की गढ़वाल...

Topics

Devprayag में गंगाजल भरते समय कांवड़िया गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

एफएनएन, देवप्रयाग : Devprayag थाना देवप्रयाग क्षेत्र के टोड़ेश्वर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img