03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

अब घर बैठे करिए वैष्णो देवी के दर्शन व आरती, नवरात्र पर एप होगा लाॅन्च

Spread the love

एफएनएन, जम्मू: कोरोना के चलते धार्मिक स्थलों पर भीड़ जुटाने में मनाही है। अधिकांश श्रद्धालु मंदिरों में दर्शन के लिए नहीं पहुंच पा रहे हैं। ऐसे में इस वर्ष नवरात्र पर माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड अपने करोड़ों भक्तों को एक बड़ा तोहफा देने जा रही है। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड जल्द ही एक मोबाइल ऐप की शुरुआत करने जा रही है, जिसके जरिए भक्त अपने मोबाइल फोन पर माता की आरती और दर्शन कर सकते हैं।

17 अक्टूबर से होगा शुरू

श्री माता वैष्णो देवी बोर्ड के चेयरमैन और जम्मू -कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के निर्देशों पर काम करते हुए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड जल्द ही एक मोबाइल एप्लीकेशन शुरू करने जा रही है। बोर्ड की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि इस मोबाइल एप्लीकेशन को भक्तों के लिए पहले नवरात्र 17 अक्टूबर को शुरू किया जाएगा।

 

मोबाइल पर होंगे माता के दर्शन

इस एप के जरिए श्री माता वैष्णो देवी के भक्त सीधे अपने मोबाइल पर माता के दर्शन कर सकते हैं। इसके साथ ही अगर कोई भक्त हवन करना चाहता है या माता की आरती देखना चाहता है तो इसकी भी लाइव स्ट्रीमिंग इस एप के जरिए की जाएगी। श्री माता वैष्णो देवी श्राइनबोर्ड के सीईओ रमेश कुमार के मुताबिक इस ऐप के जरिए विश्व भर के माता के वक्त सीधे अपने मोबाइल पर माता के दर्शन कर सकते हैं और कहीं भी आते जाते हुए माता की आरती अपने मोबाइल फोन पर देख सकते हैं। इस ऐप की शुरुआत एंड्रयड और आईओएस दोनों प्लेटफर्म्स पर की जा रही है।

Hot this week

केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज अपने पद से दिया इस्तीफा

एफएनएन, दिल्ली : केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने...

Udham Singh Nagar पुलिस में बड़ा फेरबदल ! SSP अजय गणपति ने 18 अधिकारियों के किए तबादले

एफएनएन, रुद्रपुर : Udham Singh Nagar में कानून-व्यवस्था को और...

Topics

केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज अपने पद से दिया इस्तीफा

एफएनएन, दिल्ली : केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने...

Rudrapur में 9.5 लाख की साइबर ठगी ! म्यूल अकाउंट का बड़ा खुलासा

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur उत्तराखंड के रुद्रपुर में साइबर...

Uttarakhand में सड़क हादसों पर बड़ा फैसला ! अब 112 से जुड़ेगी हर इमरजेंसी सेवा

एफएनएन, उत्तराखंड : Uttarakhand में सड़क दुर्घटनाओं के दौरान...

UTU Exam Paper लीक मामला: सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार, मचा हड़कंप

एफएनएन, देहरादून : UTU Exam Paper उत्तराखंड में परीक्षा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img