03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

लोकसभा चुनाव से पहले आजम खां को बड़ा झटका, अब इस मामले में कोर्ट ने खारिज की अपील

एफएनएन, रामपुर : भड़काऊ भाषण मामले में सजा के विरुद्ध सपा नेता आजम खां की अपील न्यायालय ने खारिज कर दी है। आजम खां को भड़काऊ भाषण के एक मामले में छह माह पहले सजा सुनाई गई थी। उन्हें जिस मामले में सजा हुई थी, वह वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव का था। तब आजम खां लोकसभा चुनाव लड़े थे और जीते भी थे।

चुनाव प्रचार के दौरान उनके विरुद्ध भड़काऊ भाषण के आरोप में कई मामले जिले के विभिन्न थानों में दर्ज हुए थे। इनमें एक मामला शहजादनगर थाने में हुआ था। उन्होंने धमोरा में आठ अप्रैल 2019 को जनसभा की थी, जिसमें तत्कालीन जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह (वर्तमान में मंडलायुक्त मुरादाबाद) और मुख्यमंत्री के बारे में अमर्यादित टिप्पणी की थी।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

कोर्ट ने आजम खां को सुनाई थी दो साल की सजा

पुलिस ने जांच पूरी कर आजम खां के विरुद्ध आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया था। मामले की सुनवाई के बाद एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट (मजिस्ट्रेट ट्रायल) ने 15 जुलाई 2023 को आजम खां को दोषी मानते हुए दो साल कारावास और ढाई हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई थी।

आजम खां ने एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट (सेशन ट्रायल) में अपील दाखिल की, जिस पर अभियोजन की ओर से आपत्ति दाखिल की गई थी। आपत्ति पर सुनवाई हुई।

आजम खां की ओर से सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता जुबैर अहमद ने बहस की, जबकि सरकार की ओर से अपर महा अधिवक्ता अनिल प्रताप सिंह ने बहस की थी। दोनों पक्षों को सुनने के बाद न्यायालय ने पत्रावली फैसले के लिए सुरक्षित रख ली थी। मंगलवार को न्यायालय ने फैसला सुनाते हुए आजम खां की अपील को खारिज कर दिया है।

इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड में ठंड का कहर जारी, शीतलहर ने बढ़ाई गलन, हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर में कोहरे का अलर्ट

Hot this week

Mizoram में UKNA के कमांडर-इन-चीफ थांगखोमांग हाओकिप गिरफ्तार

एफएनएन , तेजपुर/आइजोल : मिजोरम की राजधानी आइजोल में...

Mohbewala में गर्ल्स हॉस्टल में घुसा ईंटों से लदा ट्रक, बाल-बाल बची छात्राएं

एफएनएन, देहरादून : क्लेमेंटाउन थाना क्षेत्र के मोहब्बेवाला में...

Dehradun की सड़कों पर सीमेंट की ईंटों का पैचवर्क, राहत या बढ़ी परेशानी?

एफएनएन, देहरादून : मानसून के दौरान हुई लगातार बारिश...

Topics

Mizoram में UKNA के कमांडर-इन-चीफ थांगखोमांग हाओकिप गिरफ्तार

एफएनएन , तेजपुर/आइजोल : मिजोरम की राजधानी आइजोल में...

Mohbewala में गर्ल्स हॉस्टल में घुसा ईंटों से लदा ट्रक, बाल-बाल बची छात्राएं

एफएनएन, देहरादून : क्लेमेंटाउन थाना क्षेत्र के मोहब्बेवाला में...

Dehradun की सड़कों पर सीमेंट की ईंटों का पैचवर्क, राहत या बढ़ी परेशानी?

एफएनएन, देहरादून : मानसून के दौरान हुई लगातार बारिश...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img