03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

दून SSP ने दो चौकी प्रभारी को किया निलंबित, मसूरी गेस्ट हाउस में बदमाश के होने की थी सूचना

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : मसूरी में बदमाश व पुलिसकर्मियों के बीच मुठभेड़ में दो चौकी प्रभारियों की बड़ी चूक सामने आई है। पुलिस के अनुसार, पिस्टल होने के बावजूद बदमाश को पकड़ने गए मयूर विहार चौकी प्रभारी जयवीर सिंह और बालावाला चौकी प्रभारी सुनील नेगी ने सूझबूझ नहीं दिखाई।

इस वजह से  टीम में शामिल चौकी प्रभारी मालदेवता मिथुन कुमार को गोली मारने के बाद बदमाश गेस्ट हाउस से भागने में सफल रहा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने समीक्षा के बाद दोनों चौकी प्रभारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

दरअसल, पुलिस को देहरादून में पत्नी के सिर पर गोली मारने वाले बदमाश के मसूरी के गेस्ट हाउस में छिपे होने की सूचना मिली थी। इस पर एसएसपी अजय सिंह ने बदमाश को पकड़ने के लिए चौकी प्रभारी मालदेवता मिथुन कुमार, मयूर विहार चौकी प्रभारी जयवीर सिंह और बालावाला चौकी प्रभारी सुनील नेगी को पूरी तरह से ब्रीफ करके भेजा था। उनके साथ दो कांस्टेबल भी थे। तीनों चौकी प्रभारियों के पास पिस्टल भी थी।

मसूरी स्थित साक्षी होम स्टे पहुंचने पर जब चौकी प्रभारी मिथुन कुमार ने दरवाजा खटखटाया तो बदमाश शुभम भागने का प्रयास करने लगा। इस पर चौकी प्रभारी मिथुन कुमार ने बहादुरी का परिचय देते हुए उसे पकड़ने का प्रयास किया तो बदमाश ने उनके पेट में गोली मार दी, जिसके कारण वह बुरी तरह से जख्मी हो गए।

बताया जा रहा है कि जिस होम स्टे में यह घटना हुई है, उसमें छह कमरे हैं, लेकिन अंदर जाने व बाहर निकलने के लिए एक ही गैलरी है। चौकी प्रभारी को गोली मारने के बाद बदमाश शुभम वहां से आसानी से भाग गया, जबकि दोनों चौकी प्रभारियों ने पिस्टल निकालने तक की जहमत नहीं उठाई। पुलिस अधिकारियों की मानें तो यदि दोनों चौकी प्रभारी हवाई फायर करते तो उसे वहीं से पकड़ा जा सकता था।

एसएसपी ने की घटना की समीक्षा

मामला संवेदनशील होने के चलते एसएसपी अजय सिंह ने सोमवार को दोनों चौकी प्रभारियों, उनके साथ गए दो सिपाहियों से घटना के बारे में जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने घटनास्थल के कुछ वीडियो भी देखे, जिसमें दोनों चौकी प्रभारियों की घोर लापरवाही सामने आई। इस पर एसएसपी ने चौकी प्रभारी मयूर विहार जयवीर सिंह और बालावाला चौकी प्रभारी सुनील नेगी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

मसूरी से भागा, कुठालगेट बैरियर पर हुआ गिरफ्तार

चौकी प्रभारी मिथुन कुमार को गोली मारने के बाद बदमाश शुभम देहरादून की तरफ भागा। रास्ते में उसने देहरादून आने के लिए कैब बुक की। इसी बीच अलर्ट मोड में आई पुलिस ने चारों तरफ नाकेबंदी कर दी थी। कुठाल गेट में पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। यह देखकर शुभम कार से उतरा और जंगल की ओर भागने लगा, लेकिन पुलिसकर्मियों की नजर उस पर पड़ गई। उन्होंने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन इसी बीच बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

बचाव में पुलिसकर्मियों ने भी फायर किए, जिसमें एक गोली उसके पांव में लगी और वह भाग नहीं सका। इस पर पुलिसकर्मियों ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बदमाश के पास से दो देसी पिस्टल, तीन कारतूस बरामद हुए हैं। वह हरियाणा के सोनीपत में थाना सिविल लाइन, महावीर कालोनी का रहने वाला है।

अभी भी चौकी प्रभारी के पेट में है गोली

गोली लगने से घायल चौकी प्रभारी मालदेवता मिथुन कुमार की हालत में सुधार है। मैक्स अस्पताल में भर्ती मिथुन का एक आपरेशन पहले हो चुका है, जबकि चिकित्सकों ने एक और आपरेशन करने को कहा है। गोली अभी उनके पेट में ही है। गोली निकालने पर खून का अधिक रिसाव हो सकता है, ऐसे में अभी गोली नहीं निकाली जा सकी है। इसके लिए आपरेशन किया जाएगा।

Hot this week

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Topics

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img