03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

यहां बसने लगा पक्षियों का संसार, 141 प्रजातियों के 5250 पक्षी पहुंचे आसन बैराज

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : प्रमुख वन संरक्षक उत्तराखंड एवं अध्यक्ष जैव विविधता बोर्ड उत्तराखंड धनंजय मोहन के नेतृत्व में 12 सदस्यीय टीम ने आसन कंजर्वेशन रिजर्व पार्क में प्रवासी पक्षियों की गणना की। पार्क में अब तक विभिन्न प्रजातियों के 5250 प्रवासी पक्षी पहुंच चुके हैं। इनमें सबसे अधिक संख्या करीब 954 यूरेशियन कूट की पाई गई है

आसन कंजर्वेशन रिजर्व पार्क देश की 38वीं रामसर साइट है। यह उत्तराखंड की पहली रामसर साइट भी है। यहां सर्दियों में बड़ी संख्या में प्रवासी पक्षी पहुंचते है। खासकर यह जगह सुर्खाब पक्षी के लिए प्रसिद्ध है। देशभर से पर्यटक यहां सुर्खाब पक्षी को देखने आते है। लेकिन इस बार बड़ी संख्या में यूरेशियन कूट, गैडवाल और रेड क्रेस्टेड पोचार्ड पक्षी भी आसन बैराज पहुंचे हैं।

शनिवार को प्रमुख वन संरक्षक उत्तराखंड एवं अध्यक्ष जैव विविधता बोर्ड उत्तराखंड धनंजय मोहन और अपर वन संरक्षक व सदस्य जैव विविधता बोर्ड उत्तराखंड आरके मिश्र आसन बैराज पहुंचे। उनके साथ 10 अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम भी थी। टीम ने प्रवासी पक्षियों की गणना की। इस दौरान पार्क में 5250 प्रवासी पक्षी पाए गए। इनमें सबसे अधिक संख्या 954 यूरेशियन कूट, 783 गैडवाल और 608 रेड क्रेस्टेड पोचार्ड और 487 सुर्खाब की पाई गई है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

ये रहे मौजूद

गणना के दौरान उप निदेशक एलबीएसएनए अभिराम शंकर, आईएफएस मुथू एस, सुजीत, डब्लूएफ सुनीति दत्ता, बीएसआईपी इंटर्न रिया जैन, अनुदेशक दाताराम कुकरतेती, उप वन क्षेत्राधिकारी त्रिलोचन प्रसाद, वन दरोगा प्रदीप सक्सेना, सुरेश कुमार, राहुल चौहान आदि शामिल रहे।

Hot this week

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...

Rishikesh में बेटे ने मां को मारी गोली, घरेलू विवाद के बाद सनसनी

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh के आईडीपीएल चौकी क्षेत्र स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img