03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

शराब के नशे में फौजी पिता बना हैवान, दो साल की मासूम की पीट पीटकर ले ली जान

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, देहरादून : शराब के नशे में एक फौजी पिता ने अपनी दो साल की बेटी की बुरी तरह पिटाई कर दी। बेटी हालत गंभीर होने पर उसका शहर के तीन अस्पतालों में इलाज चला लेकिन बचाई नहीं जा सकी। फौजी की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पटेलनगर कोतवाली प्रभारी कमल कुमार लुंठी ने बताया कि नीरा निवासी बंजारावाला राजेश्वरी कॉलोनी ने तहरीर दी है। बताया कि वह अपने पति आनंद सिंह व दो साल की बेटी के साथ किराये के मकान में रहती थी। उसका पति आर्मी में है। जब भी वह छुट्टी पर घर आता है तो घर पर शराब पीकर अपनी दो साल की बेटी को मारता-पीटता है। बताया कि जब वह विरोध करती है तो उसे भी धमकाता है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

 

बीते दिसंबर में वह छुट्टी पर घर आया था। फिर 10 जनवरी को उसने शराब के नशे में बेटी को बहुत पीटा। जिस कारण बेटी की हालत गंभीर हो गई। वह उसे पहले महंत इंदिरेश, फिर एमएच और उसके बावजूद हालत में सुधार न होने पर मैक्स अस्पताल ले गई। लेकिन, 13 जनवरी को इलाज के दौरान बेटी की मौत हो गई।

आरोप लगाया कि पति के बुरी तरह से पीटने के कारण ही उसकी बेटी की मौत हुई। आरोप लगाया कि विगत 15 जनवरी को पति ने उसका गला दबाकर उसे भी मारने की कोशिश की। तब उसने किसी तरह अपनी जान बचाई। पटेलनगर कोतवाली प्रभारी बताया कि तहरीर के बाद आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Meerut में तहखाने में चल रही अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़, 11 गिरफ्तार

एफएनएन, मेरठ: Meerut उत्तर प्रदेश के मेरठ में पुलिस...

Chardham Yatra के लिए LPG सप्लाई 100% करने की मांग, CM धामी ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर...

Raipur Driver : रायपुर में 50 लाख लेकर फरार हुआ ड्राइवर गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ

एफएनएन, रायपुर : Raipur Driver छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर...

Uttarakhand Weather Update: 28-29 अप्रैल को भारी बारिश का अलर्ट

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand Weather Alert उत्तराखंड में...

Topics

Chardham Yatra के लिए LPG सप्लाई 100% करने की मांग, CM धामी ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर...

Uttarakhand Weather Update: 28-29 अप्रैल को भारी बारिश का अलर्ट

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand Weather Alert उत्तराखंड में...

Haridwar Road Accident : पिकअप और कार की टक्कर में युवक की मौत, एक गंभीर

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar Road Accident हरिद्वार जिले के बहादराबाद...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img