Friday, February 13, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडभाजपा नेता और पूर्व विधायक के प्रतिनिधि उत्पल दीक्षित को हत्या के...

भाजपा नेता और पूर्व विधायक के प्रतिनिधि उत्पल दीक्षित को हत्या के मामले में आजीवन कारावास, एक लाख का जुर्माना

एफएनएन, रुद्रपुर : भाजपा नेता और किच्छा से पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के प्रतिनिधि उत्पल दीक्षित को हत्या के एक मामले में आजीवन कारावास और एक लाख रुपये जमाने की सजा सुनाई गई है। रामपुर कोर्ट के इस फैसले के बाद उत्पल दीक्षित को हिरासत में ले लिया गया है। घटना करीब 8 साल पुरानी बताई जाती है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM

उत्तर प्रदेश सीमा में स्थित आर्क होटल में एक विवाह समारोह के दौरान डीजे फ्लोर पर उत्पल दीक्षित की पिस्टल से चली गली में एक युवक की जान चली गई थी। इस मामले में कई बार समझौते की कोशिश हुई, लेकिन परिवार वाले राजी नहीं हुए। रामपुर कोर्ट में यह मामला चलता रहा और आज फैसला सुना दिया गया। उत्पल दीक्षित यहां मलिक कॉलोनी के रहने वाले हैं। इस फैसले से उनके परिवार में बेचैनी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments