Friday, April 3, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडखेड़ा में भारत भूषण चुघ ने संतोषी देवी मंदिर से प्रारंभ किया...

खेड़ा में भारत भूषण चुघ ने संतोषी देवी मंदिर से प्रारंभ किया पूजा सामग्री व कैलेंडर वितरण का अभियान

एफएनएन, रुद्रपुर : भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक और रामभक्त भारत भूषण चुघ ने खेड़ा के दर्जनों लोगों के साथ आज संतोषी देवी मंदिर से पूजा सामग्री व कैलेंडर वितरण का अभियान प्रारंभ किया ।सबसे पहले उन्होंने संतोषी देवी मंदिर पहुंचकर माथा टेका और प्रभु श्री राम के जयकारों के साथ अपना पूजा सामग्री वितरण कार्यक्रम प्रारंभ किया।

उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में प्रभु रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का समारोह होना है इस भव्य और दिव्य समारोह को को लेकर करोड़ों लोगों में उत्साह की लहर है और हर कोई राम भक्त इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनेगा।

ऐसे में वह शहर की समस्त मलिन बस्तियों में 22 जनवरी तक पूजा सामग्री एवं कैलेंडर वितरण का कार्यक्रम जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि राम लला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सैकड़ो वर्षों तक संघर्ष किया गया और इस संघर्ष का परिणाम है कि आज यह समय आया कि अयोध्या धाम में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया जा रहा है। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत समेत तमाम साधु संत मौजूद रहेंगे और विधि विधान से प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होगा ।

चुघ ने कहा कि समाज के सभी वर्ग के लोग इस ऐतिहासिक पल को अपने दिलों में संजो कर प्रभु राम का स्मरण करें और अपने-अपने घर और प्रतिष्ठानों को दियों से रोशन करे। आज प्रातः वह खेड़ा पहुंचे, जहां उन्होंने संतोषी माता मंदिर में शीश नवाया और प्रभु श्री राम के जयकारे के साथ पूजा सामग्री व कैलेंडर वितरण का अभियान प्रारंभ कर दिया। उन्होंने कहा कि यह देश प्रभु श्री राम का है और पूरी देश की जनता प्रभु राम की अनुयाई है। ऐसे में यह सौभाग्य का विषय है कि 22 जनवरी को अयोध्या में प्रभु राम के मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह हो रहा है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

पिछले 500 वर्षों से प्रभु राम टाट में निवास करते थे। आज करोड़ों लोगों की आस्था के पश्चात प्रभु राम अपने भव्य मंदिर में विराजेंगे, जो पूरे देश का गौरव व हर्ष का पल है। भाजपा नेता चुघ अपनी टीम के साथ भगवान श्री राम के जयकारों के खेड़ा के घर-घर पहुंचे जहां उन्होंने बुजुर्गों ओर महिलाओं से आशीर्वाद लिया और उन्हें पूजा सामग्री व कैलेंडर वितरित किए।

 

उन्होंने कहा कि पुरातन पीढ़ी से लेकर वर्तमान पीढ़ी तक सभी के दिलों में एक ही अलख जल रही थी कि प्रभु राम अपने घर में विराजे और आज यह सदियों का सपना पूरा हो रहा है।उन्होंने कहा कि यह ऐसा पल देशवासियों के लिए आया है कि जिस पर करोड़ो हिंदू गर्व कर सकते हैं कि जब सदियों से हिंदुओं के आस्था के प्रतीक प्रभु श्री राम भव्य राम मंदिर में विराजमान होंगे।

राम भक्त चुघ ने सभी लोगों से अपील की 22 जनवरी को घर-घर में दिया जलाएं और भगवा ध्वज स्थापित करें।इस दौरान खेड़ा के लोगों में उत्साह देखने को नजर आया और लोगों ने जय श्री राम का ‌जयकारा लगाया ।इस मौके पर पार्षद शालू पाल संजय पाल संतोष पाल पिंटू पाल बलिया विजय सोनू विनीत रोहित गुप्ता चंद्रिका यादव बलिया सोनू पासवान सचिन विराट कोहली सनी पासवान शिव कुमार सिंबू राम प्रकाश गुप्ता समेत तमाम लोग मौजूद थे।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments