03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

जारी हो गई केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप, लिंक ctet.nic.in पर

Spread the love

एफएनएन, नई दिल्ली :   केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) के जनवरी 2024 सेशन का आयोजन 21 जनवरी को किया जाना है। इस परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए आवेदन किए उम्मीदवारों को आवंटित परीक्षा शहर की जानकारी के लिए एग्जाम सिटी स्लिप (CTET Pre Admit Card 2024) जारी कर दिए गए हैं। एग्जाम सिटी की जानकारी मिलने के बाद उम्मीदवार अपना एग्जाम-डे ट्रैवल प्लान समय रहते बना सकेंगे।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
हालांकि, आवंटित परीक्षा शहर में किस केंद्र पर परीक्षा देनी है, इसकी जानकारी के लिए CBSE द्वारा उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र (CTET Admit Card 2024) जारी किए जाएंगे। बोर्ड ने प्रवेश पत्र जारी किए जाने की तिथि की घोषणा नहीं की है, लेकिन पूर्व परीक्षाओं के पैटर्न के अनुसार परीक्षा तिथि से 2 दिन पहले सीटीईटी एडमिट कार्ड जारी किए जा सकते हैं।

CTET Pre Admit Card 2024: जल्द जारी होने की थी उम्मीद

इसी प्रकार, पिछले सत्र की परीक्षा के लिए CBSE ने प्री-एडमिट कार्ड करीब 20 दिन पहले जारी कर दिए थे। ऐसे में जबकि इस बार परीक्षा 21 जनवरी को आयोजित की जानी है तो एग्जाम सिटी स्लिप जल्द ही जारी किए जाने की उम्मीद थी।

CTET Pre Admit Card 2024: कैसे करें एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड?

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा जनवरी 2024 के लिए परीक्षा शहर की जानकारी हेतु लिंक को आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर एक्टिव किया जाएगा। इस लिंक के माध्यम से उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ की डिटेल भरकर सबमिट करके एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकेंगे। सिटी स्लिप का प्रिंट लेने के बाद इसकी सॉफ्ट कॉपी भी उम्मीदवारों को सेव कर लेनी चाहिए।

यह भी पढ़ें – जय श्री राम’ के जयकारे से गूंज उठे थिएटर्स, ओपनिंग डे पर ही तेजा सज्जा की ‘हनुमान’ ने मचाया गदर

बता दें कि सीबीएसई ने सीटीईटी जनवरी 2024 के लिए अधिसूचना 3 नवंबर 2023 को जारी की थी। आवेदन प्रक्रिया साथ ही शुरू कर दी गई थी, जो कि 1 दिसंबर तक चली थी। इसके बाद अब परीक्षा का आयोजन 21 जनवरी को किया जाना है, जिसके लिए प्रवेश पत्र का इंतजार कैंडिडेट्स कर रहे हैं।

Hot this week

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

Topics

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img