चरित्र पर शक में पति बना हैवान, पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला; हत्या से गांव में फैली सनसनी

एफएनएन, पीलीभीत:  पीलीभीत के जहानाबाद क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात हुई है। गांव मिलक सरैंदा में शुक्रवार को सुबह एक युवक ने कुल्हाड़ी से गला काटकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

थाना जहानाबाद क्षेत्र के गांव मिलक सरैंदा निवासी हरस्वरुप का अपनी पत्नी प्रीति (उम्र 30 वर्ष) से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि हरस्वरुप ने शुक्रवार की सुबह लगभग आठ बजे कुल्हाड़ी से गला काटकर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद घर में चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।

ये भी पढ़ें- यूपी के बदायूं में गंदगी को लेकर खूनी संघर्ष, डंडे से युवक को पीटा; इलाज के दौरान हुई मौत

सूचना मिलने के बाद जहानाबाद इंस्पेक्टर मुकेश शुक्ला, सीओ सदर डॉ. प्रतीक दहिया पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। जांच पड़ताल में पता चला कि हरस्वरूप पत्नी के चरित्र पर शक करता था। इसके चलते उसका पत्नी से आए दिन झगड़ा होता था।

 

Hot this week

चारधाम यात्रा 2026 : केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर टिकट बुकिंग आज से ओपन

एफएनएन, देहरादून : चारधाम यात्रा (Chardham Yatra 2026) शुरू...

Topics

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img