03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

जौनसार से जुड़े 18 गांवों में शादी में नहीं कर सकेंगे बीयर-डीजे पार्टी, फास्ट फूड पर भी लगी रोक, नियम तोड़ने पर लिया जाएगा एक्शन

Spread the love

एफएनएन, कालसी : जौनसार के खत फरटाड़ से जुड़े 18 गांवों की डिंयूडीलानी में रविवार को हुई महापंचायत में विवाह समारोह में बीयर पीने व डीजे बजाने पर पूरी तरह रोक लगाने समेत कई अहम निर्णय लिए गए। सदर स्याणा बिजेंद्र सिंह तोमर और खाग स्याणा सुरेंद्र सिंह तोमर ने सभी ग्रामीणों से पारित नियमों को कड़ाई से लागू करने को कहा। नियमों के विपरीत कार्य करने वाले संबंधित परिवार का सामाजिक बहिष्कार करने निर्णय भी लिया गया।

रविवार को फरटाड़ खत से जुड़े लखस्यार, फरटाड़, धिरोई, खाडी, लुहन, सिंगोठा, लोहारना, मुंशी गांव, ठलीन, बढैत, कामला, पिनगिरी समेत 18 गांव के लोगों की डिंयूडीलानी में महापंचायत बैठी। इसकी अध्यक्षता सदर स्याणा बिजेंद्र सिंह तोमर और खाग स्याणा सुरेंद्र सिंह तोमर ने की। बैठक में ग्रामीणों ने कई बिंदुओं पर चर्चा कर सुझाव दिए।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

डीजे की जगह पहाड़ के पारंपरिक वाद्य यंत्र बजेंगे

सभी से रायशुमारी के बाद 15 बिंदुओं पर महापंचायत की सहमति बनने से प्रस्ताव पारित हुए। इसमें खतवासियों ने विवाह समारोह में बीयर पीने व डीजे बजाने पर पूरी तरह रोक लगा दी। शादी में डीजे की जगह पहाड़ के पारंपरिक वाद्य यंत्र बजेंगे। विवाह में फास्ट एवं ड्राई फूड पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसके अलावा शादी में प्रत्येक रइणी (विवाहिता महिलाओं) को आधा किलो घी का डिब्बे देने पर रोक लगा दी गई।

इसकी जगह रइणी भोज में घी खाने में दिया जाएगा। रइणियों को शगुन के तौर पर टिका 101 रुपये दिया जाएगा। परिवार में पहली शादी होने पर मामा कोट की तरफ से एक बकरा व भारा (राशन) दिया जाएगा। खत फरटाड़ के सीमा क्षेत्र में स्मैक, चरस एवं सूखा नशा करते व बेचते हुए पकड़े जाने पर संबंधित व्यक्ति और उसके परिवार का सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा।

खत से जुड़े सभी 18 गांव में अनजान व्यक्ति रेडी-ठेली व फेरी लगाने वालों को प्रतिबंधित किया गया है। खतवासियों ने आगामी गनियात बिस्सू मेले का आयोजन नागीबागी में परंपरागत तरीके से जश्न मनाने का निर्णय लिया। सदर स्याणा व खाग स्याणा ने कहा बैठक में पारित नियमों को पूरी खत में सभी के सहयोग से कड़ाई के साथ लागू किया जाएगा।

नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। सामाजिक हित में फरटाड़ खतवासियों के इस पहल की लोग सराहना कर रहे हैं। इस दौरान पूर्व ब्लाक प्रमुख भजन सिंह तोमर, डा. जगत सिंह, रघुवीर सिंह, मदन सिंह आदि मौजूद रहे।

दिखने लगा असर

कालसी के रामलीला मैदान में नशे की रोकथाम के लिए नौ जनवरी को होने वाली जौनसार-बावर की महापंचायत का असर क्षेत्र के कुछ खतों में साफ तौर पर दिखने लगा है। सामाजिक जागरुकता के चलते कई गांवों के लोगों ने व्यवस्था में सुधार लाने को सराहनीय पहल की है।

कुछ दिन पहले कांडोई-भरम खत से जुड़े सात गांवों के लोगों की जुबड़धार स्थित शिरगुल महाराज मंदिर परिसर में नशे के विरुद्ध सामाजिक मुहिम के चलते कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इसके बाद बुरास्वा पंचायत के लोगों ने नशे की रोकथाम को कड़े कदम उठाए।

ये भी पढ़ें :उत्तराखंड : मेडिकल कॉलेजों में सुपर स्पेशियलिस्ट डॉक्टरों का बढ़ेगा मानदेय, कैबिनेट में मिल सकती है मंजूरी

Hot this week

Dehradun : भाजपा महिला नेताओं पर अभद्र फेसबुक टिप्पणी के आरोप में आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Dehradun राहुल गांधी के देहरादून दौरे...

Rahul Gandhi के कार्यक्रम के बाद सियासत तेज, कांग्रेस ने भाजपा पर लगाए आरोप

एफएनएन, देहरादून : Rahul Gandhi देहरादून में 17 जुलाई को...

Jantar Mantar 20 जुलाई के प्रस्तावित संसद मार्च को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

एफएनएन, नई दिल्ली : प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार 20 जुलाई...

Topics

Jantar Mantar 20 जुलाई के प्रस्तावित संसद मार्च को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

एफएनएन, नई दिल्ली : प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार 20 जुलाई...

Dehradun-ऋषिकेश सड़क परियोजना में पेड़ों की कटाई पर लगी रोक

एफएनएन, देहरादून : Dehradun भनियावाला से ऋषिकेश के बीच...

Mosques लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई के विरोध में मुस्लिम समुदाय का प्रदर्शन

एफएनएन, देहरादून : Mosques से लाउडस्पीकर हटाने की प्रशासनिक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img