03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड की पहली योग नीति पर जल्द लगेगी कैबिनेट की मुहर, आयुष विभाग को 50 से अधिक लोगों ने दिए सुझाव

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : प्रदेश की पहली योग नीति को जल्द ही कैनिबेट की मंजूरी मिल सकती है। नीति के ड्राफ्ट पर आयुष विभाग को 50 से अधिक लोगों के सुझाव मिले हैं। योग को बढ़ावा देने के लिए अच्छे सुझाव को नीति में शामिल किया जाएगा।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

 

शीघ्र ही सुझावों को लेकर शासन स्तर पर बैठक आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी उत्तराखंड को विश्व का सर्वश्रेष्ठ योग डेस्टिनेशन बनाने के लिए नीति का प्रस्ताव कैबिनेट में लाने के निर्देश दिए थे। आयुष विभाग ने पहली बार योग नीति का प्रस्ताव तैयार किया है। इस नीति के तहत योग व नेचुरोपैथी, आध्यात्मिक में बुनियादी ढांचा विकसित करने के लिए प्रदेश सरकार अधिकतम 50 प्रतिशत सब्सिडी देगी।

ये भी पढ़ें… कार्बेट पार्क : सफारी के दौरान पर्यटकों की जिप्सी पर बाघिन झपटी, बना रहे थे वीडियो

इसके अलावा इस नीति के तहत आयुष हेल्थ वेलनेस सेंटर और स्कूलों में योग को बढ़ावा दिया जाएगा। नीति पर आयुष विभाग ने आम लोगों और हितधारकों से 30 दिसंबर तक सुझाव मांगे थे। इसमें लगभग 50 सुझाव मिले हैं। प्रदेश में योग को बढ़ावा देने के लिए अच्छे सुझावों को भी नीति में शामिल किया जाएगा।

इसके लिए शासन स्तर पर सचिव आयुष डॉ. पंकज कुमार पांडेय की अध्यक्षता में बैठक कर नीति को अंतिम रूप दिया जाएगा। इसके लिए नीति को मंजूरी के लिए प्रस्ताव कैबिनेट में रखा जाएगा।

Hot this week

Nepal में भूस्खलन से बनी झील ने बढ़ाई चिंता, काली नदी चेतावनी स्तर के बेहद करीब

एफएनएन, पिथौरागढ़ : Nepal के दार्चुला जिले के भट्टार...

Rudrapur में यूथ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, खड़गे ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में शनिवार को यूथ कांग्रेस ने...

Topics

Kerala में दर्दनाक सड़क हादसा, तमिलनाडु के 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

एफएनएन, त्रिशूर : Kerala के त्रिशूर जिले में शुक्रवार देर...

kedarnath हेली सेवा 15 सितंबर से होगी शुरू, 7 सितंबर से IRCTC पर टिकट बुकिंग

एफएनएन, देहरादून : चारधाम यात्रा के दूसरे चरण को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img