03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

त्यूणी जा रहा ट्रक 300 मीटर गहरी खाई में गिरा, चालक की मौके पर ही मौत

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, देहरादून : देहरादून के हरिपुर-क्वानू-मीनास मोटर मार्ग पर गुरुवार को दर्दनाक हादसा हो गया। सड़क का पुश्ता बैठने से सरकारी राशन से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर 300 मीटर गहरी खाई में गिर गया। ट्रक के नीचे दबने से अल्मोड़ा निवासी चालक की मौके पर ही मौत हो गई। राजस्व पुलिस ने मृतक का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए उप जिला अस्पताल विकासनगर भेज दिया है।

गुरुवार सुबह विकासनगर स्थित एफसीआई के गोदाम से सरकारी राशन लेकर एक ट्रक त्यूणी जा रहा था। इस दौरान मेलीथ क्वानू के पास ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। ट्रक के पलटने के दौरान चालक छिटककर बाहर गिरा और ट्रक के नीचे आ गया। ट्रक के नीचे दबने से चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

सूचना पर राजस्व पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ की टीम ने ट्रक चालक के शव को 300 मीटर गहरी खाई से बाहर निकाला। राजस्व उप निरीक्षक आईडी शर्मा ने बताया कि मृतक की पहचान अल्मोड़ा जिले के जैती गांव निवासी त्रिलोक सिंह (40) पुत्र देव सिंह के रूप में हुई है।

मृतक के परिजनों को सूचना भेज दी गई है।राजस्व उप निरीक्षक ने बताया कि प्रथम दृष्टया में सड़क का पुश्ता बैठने के चलते ट्रक के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने की बात सामने आई है।
Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Dehradun Police में बड़ा फेरबदल, SSP प्रमेंद्र डोबाल ने 54 पुलिसकर्मियों का किया ट्रांसफर

एफएनएन, देहरादून : Dehradun Police एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने...

Badrinath Dham में पहुंचीं उद्धव-कुबेर डोलियां, 23 अप्रैल को खुलेंगे कपाट

एफएनएन, चमोली (उत्तराखंड) : Badrinath Dham आस्था, परंपरा और...

Kedarnath Dham के कपाट खुले, जयकारों से गूंजा पूरा परिसर

एफएनएन, उत्तराखंड : Kedarnath Dham के कपाट आज सुबह शुभ...

Topics

Badrinath Dham में पहुंचीं उद्धव-कुबेर डोलियां, 23 अप्रैल को खुलेंगे कपाट

एफएनएन, चमोली (उत्तराखंड) : Badrinath Dham आस्था, परंपरा और...

Kedarnath Dham के कपाट खुले, जयकारों से गूंजा पूरा परिसर

एफएनएन, उत्तराखंड : Kedarnath Dham के कपाट आज सुबह शुभ...

Yamunotri Dham Yatra के दौरान दो श्रद्धालुओं की मौत, स्वास्थ्य पर उठे सवाल

एफएनएन, उत्तरकाशी: Yamunotri Dham Yatra चारधाम यात्रा की शुरुआत...

ब्रेकिंग न्यूज़: विरुधुनगर पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 16 की मौत

एफएनएन, ब्रेकिंग न्यूज़: तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के कट्टनापट्टी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img