03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

आबकारी विभाग की टीम ने की छापेमारी, अवैध रूप से बार का हो रहा था संचालन

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : आबकारी विभाग की टीम ने प्रीतम रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में बिना लाइसेंस के बार का संचालन करने के मामले में एक के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। छापेमारी के दौरान टीम ने 42 बोतल विदेशी मदिरा एवं वाइन को बरामद किया है।

  • रेस्टोरेंट पर आबकारी टीम की छापेमारी

सोमवार को देर रात्रि टीम ने रेस्टोरेंट में जब छापेमारी की तो वहां पार्टी चल रही थी और शराब परोसी जा रही थी। टीम ने जब मैनेजर से इस संबंध में पूछताछ की। तो उसने वार्षिक पंजीकरण की 5000 रुपये की रसीद दिखाई। इसके साथ ही 2000 रुपये की रसीद एक दिन के बार के लाइसेंस के रूप में दिखाई। नियम के अनुसार, रेस्टोरेंट में एक दिन बार के लाइसेंस का शुल्क 20 हजार रुपये होता है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

 

  • मैनेजर के खिलाफ मुकदमा

आबकारी निरीक्षक दर्शन सिंह चौहान ने बताया की अवैध रूप से बाहर संचालन के मामले में रेस्टोरेंट के मैनेजर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके साथ ही मौके पर पकड़ी गई विदेशी मदिरा और वाइन को जब्त कर लिया गया है। बताया कि जिला आबकारी अधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में नए साल को देखते हुए लगातार छापेमारी जारी है।

Hot this week

Dehradun में भारी बारिश बनी काल, बरसाती बहाव में बही कार; युवक समेत 2 की मौत, युवती घायल

एफएनएन, विकासनगर : Dehradun में लगातार हो रही भारी बारिश...

Rishikesh में नाबालिग से दुष्कर्म के बाद बवाल, होटल में तोड़फोड़ ; आरोपी की तलाश तेज

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म...

Topics

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img