03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

मूल निवास प्रमाणपत्र के लिए तय किए जाएंगे मानक, सीएम धामी ने भू-कानून तैयार कर रही समिति को सौंपा जिम्मा

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, देहरादून :  प्रदेश में अब मूल निवास प्रमाणपत्र जारी करने के लिए मानक निर्धारित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर भू कानून का प्रारूप तय करने के लिए गठित उच्चाधिकार प्राप्त समिति को इसका जिम्मा भी सौंपा गया है। समिति अब मूल निवास के मानकों का निर्धारण करते हुए सरकार को रिपोर्ट देगी।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उनके लिए राज्यहित सर्वाेपरि है। भू-कानून हो या मूल निवास का विषय, इस दिशा में सरकार संजीदगी से राज्यवासियों के साथ है। इन विषयों पर सम्यक रूप से विचार विमर्श कर अपनी स्पष्ट संस्तुति सरकार को उपलब्ध कराने के लिए अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया है।

बदली परिस्थितियों में राज्य में सशक्त भू कानून की उठ रही मांग के दृष्टिगत मुख्यमंत्री धामी ने अगस्त में उच्च स्तरीय समिति गठित की थी। समिति को राज्य में औद्योगिक विकास के लिए भूमि की आवश्यकता और उपलब्ध भूमि के संरक्षण के मध्य संतुलन को ध्यान में रखकर विकास कार्य प्रभावित न हों, इसके दृष्टिगत संस्तुतियां देने के निर्देश दिए गए थे।

देश की टॉप तीन साइबर इकाइयों में चुनी गई उत्तराखंड एसटीएफ, साइबर अपराध पर नियंत्रण में किया सराहनीय कार्य

सितंबर में समिति ने 80 पृष्ठों में अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपी। समिति ने सभी डीएम से राज्य में अब तक दी गई भूमि क्रय की स्वीकृतियों का विवरण मांग कर उनका परीक्षण भी किया। समिति ने अपनी संस्तुति में ऐसे बिंदुओं को समाहित किया है, जिससे राज्य में विकास के लिए निवेश बढ़े और रोजगार के अवसरों में भी बढोतरी हो।

साथ ही भूमि का अनावश्यक दुरुपयोग रोकने की संस्तुति भी की है। समिति की इस रिपोर्ट का परीक्षण करने के लिए मुख्यमंत्री के निर्देश पर शुक्रवार को अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में प्रारूप समिति गठित की गई। अब प्रारूप समिति का दायरा बढ़ाया गया है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

वह भू कानून से संबंधित प्रारूप तो सरकार को सौंपेगी ही, मूल निवास प्रमाणपत्र जारी करने के लिए मानकों का निर्धारण कर इस संबंध में भी संस्तुति शासन को सौंपेगी। बता दें कि सरकार ने 20 दिसंबर को आदेश जारी किया था कि विभिन्न प्रयोजनों के लिए मूल निवास प्रमाणपत्र धारकों को स्थायी निवास प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने की बाध्यता नहीं होगी।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Kedarnath Heli सेवा ठप, पहले ही दिन श्रद्धालु परेशान

एफएनएन, केदारनाथ धाम: Kedarnath Heli एक ओर जहां कपाट...

Dehradun Police में बड़ा फेरबदल, SSP प्रमेंद्र डोबाल ने 54 पुलिसकर्मियों का किया ट्रांसफर

एफएनएन, देहरादून : Dehradun Police एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने...

Badrinath Dham में पहुंचीं उद्धव-कुबेर डोलियां, 23 अप्रैल को खुलेंगे कपाट

एफएनएन, चमोली (उत्तराखंड) : Badrinath Dham आस्था, परंपरा और...

Kedarnath Dham के कपाट खुले, जयकारों से गूंजा पूरा परिसर

एफएनएन, उत्तराखंड : Kedarnath Dham के कपाट आज सुबह शुभ...

Topics

Kedarnath Heli सेवा ठप, पहले ही दिन श्रद्धालु परेशान

एफएनएन, केदारनाथ धाम: Kedarnath Heli एक ओर जहां कपाट...

Badrinath Dham में पहुंचीं उद्धव-कुबेर डोलियां, 23 अप्रैल को खुलेंगे कपाट

एफएनएन, चमोली (उत्तराखंड) : Badrinath Dham आस्था, परंपरा और...

Kedarnath Dham के कपाट खुले, जयकारों से गूंजा पूरा परिसर

एफएनएन, उत्तराखंड : Kedarnath Dham के कपाट आज सुबह शुभ...

Yamunotri Dham Yatra के दौरान दो श्रद्धालुओं की मौत, स्वास्थ्य पर उठे सवाल

एफएनएन, उत्तरकाशी: Yamunotri Dham Yatra चारधाम यात्रा की शुरुआत...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img