03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

पर्यटकों से गुलजार हुआ नैनीताल, वीकेंड पर बढ़ी भीड़, पार्किंग को लेकर है स्पेशल तैयारी

एफएनएन, नैनीताल : सरोवर नगरी में सैलानियों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई है। वीकेंड पर नगर के कई होटल एडवांस में बुक हो चले हैं। शुक्रवार को नगर के पार्किंग स्थल पर्यटक वाहनों से पटे नजर आए। क्रिसमस पर्व के अवकाश के चलते वीकेंड लंबा हो चला है। जिसके चलते शुक्रवार से ही सैलानियों का नैनीताल पहुंचने का क्रम शुरू हो गया।

सैलानियों की आमद बढ़ने से नगर में चहल-पहल बढ़ गई है। कारोबारियों को उम्मीद है कि नए साल तक यह सिलसिला जारी रहेगा। शुक्रवार को यहां राजभवन, स्नोव्यू, केव गार्डन, हिमालय दर्शन, चिड़ियाघर, वाटर फाल व हनुमानगढ़ी में सैलानियों की चहल-पहल रही। शाम के समय सैलानियों ने माल रोड पर चहलकदमी का आनंद उठाया।

आने लगे पर्यटक

मौसम साफ होने के कारण सैलानी बड़ी संख्या में सूर्यास्त का नजारा देखने के लिए हनुमानगढ़ी भी पहुंचे हुए थे। नगर के समीपवर्ती अन्य पर्यटन स्थलों में भी सैलानियों की चहल पहल रही। मुक्तेश्वर, रामगढ़, भवाली, कैंची धाम, सातताल, पंगोठ व भीमताल में भी सैलानी नजर आए। होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के पीआरओ रुचिर साह के अनुसार क्रिसमस व नए साल में वीकेंड होने की वजह से इस बार बंपर कारोबार की उम्मीद है।

 

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

पर्यटक वाहन रोकने का तीव्र विरोध

मां नयना देवी व्यापार मंडल ने क्रिसमस व नववर्ष पर नगर की पार्किंग सौ प्रतिशत फुल होने के बाद ही पर्यटक वाहनों को रोकने की मांग की है। इस संदर्भ में शुक्रवार को संगठन की ओर से सीओ सिटी विभा दीक्षित को ज्ञापन दिया गया। अध्यक्ष पुनीत टंडन ने कहा कि पुलिस प्रशासन ने क्रिसमस व नववर्ष के दौरान नगर की 70 प्रतिशत पार्किंग भरने पर पर्यटक वाहनों को रोकने का निर्णय लिया है, जो तर्कसंगत नहीं है।

पार्किंग फुल होने पर रोके जाएंगे वाहन

पुनीत टंडन ने कहा कि पार्किंग शत-प्रतिशत फुल होने के बाद ही वाहनों को नगर की सीमाओं पर रोका जाए। उन्होंने कहा मल्टी लेवल पार्किंग बनाने की मांग सालों से की जा रही है, जो आज तक पूरी नहीं हो सकी। जिसके चलते नगर का पर्यटन कारोबार प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा विंटर सीजन के यही कुछ दिन व्यापार के होते हैं और सैलानियों को रोकने से व्यापार पर बुरा असर पड़ता है। इधर सीओ सिटी विभा दीक्षित ने भरोसा दिया कि अधिक से अधिक से वाहनों को पार्किंग उपलब्धता तक आने दिया जाएगा।

सुहावना बना रहा मौसम

सरोवर नगरी में शुक्रवार को मौसम सुहावना बना रहा। गुनगुनी धूप पूरे दिन खिली रही। मगर शाम के समय पाला गिरने से ठंड में बढ़ोतरी हो गई। लोगों को गर्म ऊनी कपड़ों का सहारा लेना पड़ा। जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आने वाले दिनों में सूखी ठंड बनी रहेगी। नगर का अधिकतम तापमान 14 डिग्री व न्यूनतम 5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

यह भी पढ़ें: मसूरी में विंटरलाइन कार्निवाल का होगा आगाज, होटल-गेस्ट हाउस फुल

Hot this week

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Tehri में 1.22 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, एक्टिवा स्कूटर जब्त

एफएनएन, टिहरी : Tehri उत्तराखंड में नशे की तस्करी...

Haridwar : पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख पति ने किया हमला, ससुर के खिलाफ भी FIR दर्ज

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर...

Piran Kaliyar के गेस्ट हाउस में यूट्यूबर आतिफ का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी

एफएनएन, हरिद्वार : Piran Kaliyar उत्तराखंड के पिरान कलियर...

Rishikesh Badrinath हाईवे पर दर्दनाक हादसा, टैक्सी खाई में गिरी; दो की मौत, तीन घायल

एफएनएन, टिहरी : Rishikesh Badrinath उत्तराखंड में सड़क हादसों...

Topics

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Haridwar : पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख पति ने किया हमला, ससुर के खिलाफ भी FIR दर्ज

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर...

अंकिता भंडारी के माता-पिता को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया

एफएनएन, देहरादून : Ankita Bhandari उत्तराखंड के चर्चित अंकिता...

Imran Khan को मुंबई पुलिस का नोटिस, 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का आदेश

एफएनएन, मुंबई : Imran Khan बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img